भाजपा को अच्छी नहीं लगी 'लालू की गरम चाय'

lalu prasad yadav
पटना। 2014 के लोकसभा चुनाव में चाय एक अहम जरिया बनता जा रहा है। एक के बाद एक पार्टी अपने आपको जनता से जोड़ने के लिए चाय का सहारा दे रही हैं। भाजपा ने मोदी के नाम की चाय शुरु की तो कांग्रेस ने राहुल मिल्क बाजार में उतार दिया। ऐसे में बिहार के राजनीतिक पंडित लालू प्रसाद यादव खुद को कैसे पीछे रखते। उन्होंने चाय के साथ-साथ बिस्कुट की शुरु कर दी है।

नरेंद्र मोदी के चाय पर चर्चा की तर्ज पर राष्ट्रीय जनता दल के अपने पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद के नाम पर चाय की दुकान खोले दी है। लालू की चाय के साथ लोगों को मुफ्त बिस्कुच भी बांटी जा रही है। भाजपा ने उसे बंदर वाली चाल बताते हुए दावा किया कि इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है।

लालू की चाय की पहली दुकान मुजफ्फरपुर शहर में सड़क किनारे खोली गई है। हलांकि लालू ने मोदी के चाय बेचने के बयान पहले उनकी खूब खिल्ली उड़ाई थी, लेकिन अब वो भी इसी चाय से सहारा लेकर अपनी खोई हुई साख को दोबारा से पाना चाहते है। राजद प्रवक्ताओं की माने तो वो प्रत्येक शाम लालू चाय दुकान पर लोगों को बिस्किट के साथ एक हजार कप चाय पिलाएंगे और एक घंटे के इस चर्चा कार्यक्रम के दौरान वे लोगों को लालू प्रसाद और नरेंद्र मोदी की हकीकत से रूबरू कराएंगे।

गौरतलब है कि 12 फरवरी को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने मोदी के चाय बेचने पर शंका जताते हुए दावा किया था कि नरेंद्र मोदी नहीं बल्कि वे पटना में बचपन के दौरान चाय बेचा करते थे। वही भाजपा ने लालू की चाय की दुकान को बंदर वाली चाल बताते हुए चुटकी ली और कहा कि इससे जनता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+