सीवान में सड़क हादसे में 6 की मौत के बाद तनाव
सीवान(विवेक शुक्ला) यहां आज एक भयानक सड़क हादसे में छह छात्र मारे गए और कई घायल हो गए। बिहार की राजधानी से 125 किलोमीटर दूर है सीवान। मारे गए छात्रों के संबंधियों का का आरोप है कि वक्त पर इन बच्चों को मेडिकल सुविधा मिल जाती तो इन्हें बचाया जा सकता था।
तोड़फोड़ की
इन छात्रों के संबंधियों के सीवान सदर अस्पताल में तोड़फोड़ की। कई वाहनों को नुकसान भी पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर फिर से व्यवस्था कायम की। पटना से भी आला पुलिस अफसर घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं।
जानें गईं
जानकारों का कहना है कि सीवान में सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं। इस कारण बहुत से लोगों की जानें गई हैं। इस घटना के कारण सारे सीवान में दुख का माहौल है।













Click it and Unblock the Notifications