साधु यादव नहीं लड़ेंगे बहन राबड़ी के खिलाफ चुनाव

sadhu yadav
पटना। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद के साले साधु यादव को अब अपनी बहन राबड़ी देवी की राखी की याद आ गई है। अब तक वो बहन के खिलफ चुनाव लड़ने की बात कर रहे थे,लेकिन अब उनका ह्दय परिर्वतन हो चुका है। साधु ने बहन के खिलाफ सारण लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है।

साधु ने शुक्रवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि वे अब महाराजगंज संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। पटना में इसकी घोषणा करते हुए बहन राबड़ी देवी को लाभ देने की बात को नकारते हुए उन्होंने कहा कि महाराजगंज के लोगों का चुनाव लड़ने के लिए उन पर लगातार दबाव पड़ रहा है, इस कारण उन्होंने अब महाराजगंज से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।

पढ़ें- 10 बातें जो बढ़ा रही हैं नीतीश की टेंशन

उल्लेखनीय है कि साधु ने पूर्व में सारण से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी जहां से राजद की प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी हैं। इस घोषणा के बाद भाई-बहनों के बाद जुबानी जंग भी प्रारंभ हुआ था। राबड़ी ने साधु को मनाने की बात से भी इंकार किया था। गौरतलब है कि महाराजगंज से राजद के टिकट पर प्रभुनाथ सिंह मैदान में उतरे हैं।

सूत्रों का कहना है कि साधु भाजपा से टिकट की उम्मीद लगाए बैठे थे, जिसके लिए उन्होंने मोदी का गुणगान भी किया था। साधु की छवि बिहार में लालू-राबड़ी के शासनकाल में एक दबंग नेता की रही है। वर्ष 2009 में राजद से टिकट नहीं मिलने के कारण साधु ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे परंतु वे जीत नहीं सके थे। इसके बाद वे कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में आने की जुगत भिड़ा रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+