पटनाः बच्चों के सामने ही रेलवे अधिकारी ने कोरोना पॉजिटिव पत्नी का काट दिया गला फिर कर ली खुदकुशी

पटना। बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग के मुन्नाचक के पास न्यू चित्रगुप्त नगर पार्वती रोड स्थित ओम रेसीडेंसी में सोमवार की सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति ने अपने बच्चों के सामने पत्नी का गला काट दिया। फिर अपार्टमेंट से कूदकर खुदकुशी कर ली। दरअसल, पहले इलाके में सुसाइड की खबर मिली। लेकिन बाद में जानकारी मिली कि अपार्टमेंट में रह रहे 49 वर्षीय स्टेशन मास्टर अतुल लाल ने खुदकुशी करने से पहले कोरोना संक्रमित 42 वर्षीय पत्नी तुलिका की ब्लेड से गला काटकर हत्या कर दी थी।

railway officer did suicide after murder of wife

अतुल की पोस्टिंग फिलहाल पटना जंक्शन के रूट रिले इंटरलॉकिंग (RRI) में थी। दरअसल, जब पति और पत्नी के बीच विवाद शुरू हुआ था तो उस वक्त बेटा और बेटी के साथ-साथ पड़ोस के लोग भी मौजूद थे। लेकिन महिला के पॉजिटिव होने के कारण कोई बीच-बचाव में नहीं गया। इसके बाद गुस्से में पति ने ब्लेड से पत्नी की गला काट जान ले ली। दोनों बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया तो पिता ने वहीं से कूदकर जान दे दी।

वहीं खुदकुशी की सूचना मिलने पर पत्रकारनगर थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची फिर हत्या की जानकारी मिली। पति-पत्नी के बीच लड़ाई को पुलिस अभी समझने की कोशिश कर रही है, लेकिन महिला के पॉजिटिव होने के कारण जांच में परेशानी हो रही है। अबतक प्राप्त जानकारी के अनुसार यह परिवार मूल रूप से आरा का रहने वाला है।

नाबालिग लड़की से गैंगरेप

वहीं सारण जिले के एक गांव में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां नाबालिग लड़की के साथ गांव के दो युवकों ने गैंगरेप किया। वहीं इस घटना के बाद पीड़िता के पिता ने स्थानीय थाने में आवेदन दिया। पिता ने गांव के ही गौतम राय और बिधान राय को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पीड़िता के पिता ने बताया कि घर के बगल में ही एक बारात आई थी, जिसमें काफी शोर-शराबा था। वहीं हमलोग भी गए थे। वहां से जब लौटे तो उनकी बेटी तेज दर्द के चलते रो रही थी। फिर जब उससे पूछताछ की गई तो उसने घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और गैंगरेप की घटना को लेकर मामला दर्ज कराया।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+