लालू से गठबंधन नहीं पीछा छुड़ाना चाहते हैं राहुल

lalu-rahul
पटना। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख रामविलास पासवान ने कांग्रेस और आरजेडी का साथ छोड़कर भाजपा का हाथ थाम लिया और अपने पुराने साथियों पर आरोप लगाया कि वो उन्हें अहमियत नहीं दे रहे थे। वहीं अब लगने लगा है कि कांग्रेस अपने पुराने सहयोगी और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव को भी महत्व नहीं दे रही है। ऐसे में जल्द ही राजद को कांग्रेस की ओर से करारा झटका मिलने वाला है।

सूत्रों की माने तो कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी बिहार में आरजेडी के साथ गठबंधन नहीं करना चाहते हैं। राजद के साथ कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी गठबंधन को तैयार नहीं दिख रहे हैं वहीं लालू प्रसाद यादव अभी भी यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी की पसंद बने हुए हैं। ऐसे में लालू को लेकर राहुल और सोनिया के विचार अलग-अलग हैं। राहुल का कहना है कि लोकसभा चुनाव के लिए आरजेडी उसे जो सीटें दे रही है ये सीटें उसके लिए जीतने वाली सीटें नहीं हैं। राहुल की पसंद नीतीश हैं। वो बिहार में आरजेडी के बजाए जेडीयू से गठबंधन करना चाहते हैं।

Did You Know: 4 महीने चला था पहला चुनाव

ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस जल्द ही इस बावत ऐलान कर सकती है। वहीं लोकसभी चुनाव में सीटों के बंटवारे पर हामी भरने के लिए लालू प्रसाद यादव ने कांग्रेस से मुलाकात का वक्त मांगा है,. लेकिन अब तक कांग३ेस की ओर से इस पर कोई जवाब नहीं मिला हैं। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर अब तक चुप्पी साध रखी है। कांग्रेस के करीबी सूत्रों की माने तो अब कांग्रेस गठबंधन के नए समीकरण तलाश रही है। जानकारों का माना है कि कांग्रेस बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के बहाने जेडीयू को अपने साथ लाने की कोशिश कर रही है। अगर ऐसा हुआ तो लालू के लिए मुश्किलें बढ़नी तय हैं।

Did You Know: देश का पहला लोकसभा चुनाव करीब चार महीने चला था 25 अक्टूबर 1951 से 21 फरवरी 1952 तक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+