क्राइम का नया फंडा- ATM मशीन का कैंसिल बटन गायब कर उड़ा लिये लाखों
पटना (मुकुंद सिंह)। पुलिस डाल-डाल तो चोर पात-पात वाली बात आज देखने को मिलीं, पटना पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से एटीएम से जालसाजी कर पैसा ले ने वाले युवकों को पकड़ा। इन बदमाशों से जब पुलिस ने पूछताछ की, तो अजब कारनामा सामने आया।

बटन और पिन का खेल
बदमाश कैंसिल बटन को फेविकोल या क्विक फिक्स आदी डाल निष्क्रिय कर देते। निकालने वाले स्थान पर छुपा कर पिन लगा देते है। जिसकी बजह से पैसा फंस जाता और पिन के कारण पैसा बाहर नहीं निकल पाता। कैंसिल बटन पहले से ही निष्क्रिय किया रहता है ताकि पैसा नही निकलने पर उक्त व्यक्ति कैंसिल नहीं सके। ग्राहक के जाने के बाद वो लोग पिन हटाकर पैसा निकाल लेते। ये लोग वैसे ही एटीएम को अपना निशाना बनाते हैं जहां सुरक्षा के लिए कोइ भी गार्ड नही होता हैं।
किन-किन तरहों से कि जाती हैं जालसाजी
पैसा निकालते समय बाहर से छुप कर कोइ पिनकोड देखता हैं और पैसा निकाल कर चंपत हो जाता है।
पैसा निकालने मे समस्या आने पर जालसाज आपका पिनकोड चलाकी से जान जाता है और पैसा निकाल कर फरार हो जाता हैं।
बैंक अधिकारी बन फोन पर आपका एटीएम कोड पुछ कर भी जालसाजी से पैसा निकाल कर फरार हो जाता है।
किस तरह बच सकते हैं इन जालसाजों से
एटीएम से पैसा निकालते समय सावधानी से पिनकोड डालें और देखें की पिछे से देख तो नही रहा हैं। किसी भी प्रकार की समस्या हो तो सिर्फ गार्ड से ही सम्पर्क करें। आपको बताते चले कि कभी भी कोई बैंक अधिकारी एटीएम का पिनकोड नही पूछते हैं। अगर कोई फोन कर कोड पूछता हैं तो पुलिस व बैंक को सूचित करें।












Click it and Unblock the Notifications