पटना में आचार संहिता के अनुपालन के लिए 50 टीमों का गठन

पटना (मुकुंद सिंह)। आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के लिए जिले में 50 टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें नियमित तौर पर विभिन्न स्थानों का भ्रमण करेंगी। टीम यह देखेगी कि किसी भी पार्टी की ओर से आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन तो नहीं किया जा रहा है।

बिहार विधानसभा चुनाव में कुमार हैं पर विश्वास नहीं!

प्रशासन को अगर कहीं से भी एमसीसी के उल्लंघन की सूचना मिली तो उसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। पटना जिले में चुनाव की घोषणा करते हुए डीएम संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि त्वरित गति से कार्यों को पूरा कराने में अब हमलोग जुट जाएंगे।

कुछ महत्वपूर्ण बातें-

  • पटना जिले में अभी 2626 भवनों में 4203 बूथ बनाए गए हैं। इसमें बढ़ोत्तरी हो सकती है।
  • 1600 से अधिक वोटर वाले बूथों के सहायक बूथों का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया है।
  • करीब 43 लाख वोटर 14 विधानसभा क्षेत्रों में वर्तमान समय में हैं।
  • इस साल एक से सवा लाख वोटर और बढ़ सकते हैं।
  • ग्रामीण इलाकों में वोटिंग का प्रतिशत ठीक है। इस बार ज्यादा की उम्मीद है।
  • शहरी व पढ़े-लिखे लोगों को सशक्त लोकतंत्र के लिए वोट के महत्व को बताए जाएंगे।
  • अगले कुछ दिनों में घर-घर जाकर बीएलओ मतदाताओं से मिलेंगे।
  • अपार्टमेंटों से लोग चुनाव के दिन वोटिंग के लिए बाहर निकलें, यह प्रशासन का प्रयास होगा।

डीएम ने कहा कि एमएलसी के चुनाव में फोटोयुक्त मतपत्र का प्रयोग हो चुका है। पहली बार विधानसभा चुनाव में बिहार से उम्मीदवारों के फोटो वाले ईवीएम का प्रयोग किया जाएगा। इस बार जिले के तीन एनआरआई भी वोट करेंगे। डीएम ने बताया कि छह एनआरआई वोटरों के आवेदन प्राप्त हुए थे। इसमें से मसौढ़ी विधानसभा क्षेत्र के तीन व दीघा विधानसभा क्षेत्र के तीन वोटर हैं। मसौढ़ी के तीन वोटरों के आवेदन स्वीकृत हुए। दीघा वाले वोटरों के कुछ कागजात कम थे।

कॉलेजों के विद्यार्थियों को युवाओं का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा। डीएम ने सभी कॉलेजों के प्राचार्य को पत्र भेजकर युवाओं को वोटिंग के लिए जागृत करने के लिए विद्यार्थियों का सहयोग मांगा है। अतिरिक्त गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को इसमें सहयोग के लिए अनुरोध किया गया है। हर कॉलेज से कम से पांच से 10 विद्यार्थियों के नाम मंगाए गए हैं। इसके अलावा एक जाने-माने चेहरे को जिला का ब्रांड एंबेस्डर बनाने की भी कवायद चल रही है। वे लोगों को वोटिंग के लिए अपील करेंगे ताकि वोटिंग का प्रतिशत बढ़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+