पटना ब्लास्ट के मास्टरमाइंड का नीतीश की पार्टी से कनेक्शन!

पटना ब्लास्ट के मास्टरमाइंड तहसीन अख्तर पर एनआईअए ने 10 लाख का इनाम पहले से घोषित कर रखा था। एनआईए की टीम पहले ही उसने घर पर पूछताछ कर चुकी है। मोदी की रैली के दौरान धमाकों के बाद बिहार बीजेपी के सचिव रामेश्वर चौरसिया ने जेडीयू नेता पर आरोप लगाते हुए इसकी सीबीआई से जांच की मांग की है। बीजेपी नेता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि तहसीन ने ही पटना सीरियल ब्लास्ट की साजिश रची, उसी ने हुंकार रैली में बम विस्फोट की साजिश रची, उसी के कहने पर पटना जंक्शन के शौचालय में बम विस्फोट में घायल आतंकी ताहीर आतंकियों की टीम लेकर पटना पहुंचा था। जहां बीजेपी नेता ने आरोपों की झरी लगा दी वहीं उन्होंने इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।
तहसीन की गिरफ्तारी के लिए बिहार पुलिस होटलों, रेस्टूरेंटों में छापेमारी कर रहा है। उसकी तलाश में सात टीमों को तैनात की गई है। तहसीन समस्तीपुर का रहने वाला है। उसके चाचा तकी अख्तर जेडीयू के अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष हैं। जानकारी के मुताबिक दस दिन पहले ही तहसीन को मुजफ्फरनगर में देखा गया था। हलांकि पटना ब्लास्ट में अब तक दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। वहीं आतंक के मास्टमाइंड के संबंध जेडीयू नेता से होने पर इस पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है।












Click it and Unblock the Notifications