पटनाः भोजपुरी सिंगर रंजन कुमार की हत्या, शव को बालू के ढेर पर फेंका

पटना। बिहार में इन दिनों अपराधी बेखौफ हत्या जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला प्रदेश की राजधानी पटना का है, जहां भोजपुरी सिंगर रंजन कुमार सिंह की हत्या कर दी गई। पटना के जानीपुर इलाके के सिमार गांव में हत्या करने के बाद सिंगर रंजन कुमार के शव को एनएच 98 के किनारे बाउंड्री के अंदर बालू के ढेर पर फेंक दिया गया। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने जब शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। ये घटना पटना के जानीपुर इलाके के सिमरा गांव की है।

Recommended Video

      Patna में Bhojpuri Singer की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने सड़क कि जाम | वनइंडिया हिंदी
      patna bhojpuri singer ranjan kumar singh killed

      मृतक सिंगर रंजन कुमार सिंह के परिजनों के मुताबिक 10 दिन पहले ही रंजन को हत्या की धमकी मिली थी। हत्या का आरोप गांव के ही एक शख्स अरुण सिंह और कुख्यात अपराधी माणिक पर लगा है। भोजपुरी गायक की हत्या के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया और भड़की भीड़ ने मौके पर पहुंची जानीपुर थाने की पुलिस से भी धक्का-मुक्की की। मृतक के पिता सुनील कुमार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके बेटे ने 10 दिन पहले ही अपनी हत्या की आशंका जताते हुए थाने में लिखित शिकायत दी थी।

      लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। गुस्साए गांववालों ने सिमरा के पास NH98 को भी जाम कर दिया।अपराधियों ने पहले उसके साथ मारपीट की फिर गला दबाकर मार डाला। मंगलवार सुबह उसका शव मिला। रंजन सुनील सिंह का इकलौता बेटा था। वह यूट्यूब और स्टेज शो में भोजपुरी गीत गाता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार रंजन को कुछ लोग सोमवार की रात घर से बुलाकर ले गए थे। वह रात में नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो मंगलवार सुबह उसका शव मिला।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+