बिहारः एक शख्स ऐसा भी, जिसने बेटे को जायदाद से बेदखल कर हाथियों के नाम लिख दी 5 करोड़ की संपत्ति
पटना। हाल ही के दिन में केरल के एक इलाके में हथिनी की मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया। लोगों ने सोशल मीडिया पर हथिनी की मौत को लेकर काफी गुस्सा जाहिर किया। लेकिन इससे इतर बिहार की राजधानी पटना में मिसाल कायम कर देने वाला मामला सामने आया है। पटना के दानापुर के जानीपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल, जानीपुर निवासी अख्तर इमाम ने अपने दो हाथियों को 5 करोड़ की जायदाद का मालिक बना दिया है।
Recommended Video

अपने हिस्से की सारी संपत्ति हाथियों के नाम लिख दी
इमाम के मुताबिक, उनका बेटा गलत रास्त पर चला गया था। जिसके चलते उन्होंने अपने बेटे को जायदाद से बेदखल कर आधी संपत्ति अपनी पत्नी और अपने हिस्से की जायदाद हाथियों के नाम कर दी है। उन्होंने रजिस्ट्री ऑफिस जाकर दोनों हाथियों के नाम दस्तावेज भी बनवा दिए हैं। अख्तर इमाम का कहना है कि सारी जायदाद हाथियों के नाम कर देने के बाद अगर हमें कुछ हो भी जाता है तो सारी संपत्ति एरावत संस्था के नाम हो जाएगी, ताकि इन हाथियों का संरक्षण हो और इन्हें तस्करों से बचाया जा सके।

हाथियों का नाम मोती और रानी रखा
बता दें कि दोनों हाथियों के लिए अपना सब कुछ दान करने वाले अख्तर इमाम को लोग हाथियों वाला कहकर पुकारते हैं। अख्तर इमाम ने बताया कि उन्होंने अपने दोनों हाथियों का नाम भी रखा हुआ है। एक का नाम मोती तो दूसरे का नाम रानी रखा है। इनके लिए परिवार हो या समाज, सब कुछ हाथी ही हैं। दरअसल, अख्तर इमाम एरावत संस्था के मुख्य प्रबंधक भी हैं। इनका पूरा जीवन हाथियों के लिए ही समर्पित है।

हाथियों ने कई बार बचाई जान
अख्तर इमाम ने बताया कि एक बार उन पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई थी। उसी दौरान हाथी ने मुझे बचा लिया था। इसके अलावा उन्होंने बताया कि एक बार पिस्तौल हाथ में लिए बदमाश जब हमारे कमरे की तरफ बढ़ने लगे, तो हाथी उसे देखकर चिंघाड़ने लगा। इसी दौरान हमारी नींद खुल गई और हमने शोर मचाया तो बदमाश भाग निकले। इमाम ने बताया कि उन्होंने पत्नी के नाम आधी जायदाद लिख दी है।

5 करोड़ की संपत्ति नाम लिखा
अपने हिस्से की लगभग 5 करोड़ रुपए की जायदाद, खेत-खलिहान, मकान, बैंक बैलेंस सभी दोनों हाथियों के नाम कर दिया है। अख्तर का आरोप है कि जायदाद के चक्कर में उनके बेटे ने अपनी ही प्रेमिका के साथ दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाकर उन्हें जेल भी भिजवा दिया था। लेकिन जांच में यह बात गलत पाई गयी। अख्तर ने आरोप लगाया कि उनके बेटे मेराज ने पशु तस्करों से मिलकर हाथी बेचने की भी कोशिश की थी, लेकिन वह पकड़ा गया।












Click it and Unblock the Notifications