'बाबू अखिलेश यादव जी, आप से न हो पाएगा', नामांकन प्रक्रिया के दौरान हुई हिंसा पर पप्पू यादव ने कहा

'बाबू अखिलेश यादव जी, आप से न हो पाएगा', नामांकन प्रक्रिया के दौरान हुई हिंसा पर पप्पू यादव ने कहा

पटना, 09 जुलाई: उत्तर प्रदेश में गुरुवार 08 जुलाई को ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के दौरान कई जिलों से हिंसक झड़प और गोली-बम चलने जैसी खबरें भी सामने आई है। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसक झड़प की खबर सामने आने के बाद जहां विपक्ष योगी सरकार पर हमलावर है तो वहीं, जन अधिकार पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।

Recommended Video

    UP Block Pramukh Election Violence: AKhilesh Yadav पर Pappu Yadav का हमला | वनइंडिया हिंदी
    Pappu Yadav criticizes Akhilesh Yadav for fierceness during block pramuk nomination

    'बाबू अखिलेश यादव जी, आप से न हो पाएगा'
    ब्लॉक प्रमुख नामांकन प्रक्रिया के दौरान उत्तर प्रदेश में हुई हिंसा पर जन अधिकार पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव, योगी सरकार से ज्यादा अखिलेश यादव से खफा दिखे। पप्पू यादव ने ट्वीट करते हुए कहा, 'बाबू अखिलेश यादव जी, आप से न हो पाएगा, सड़क पर संघर्ष! इतनी बड़ी पार्टी, इतना संसाधन हो तो BJP वालों की गुंडई और ढोंगी के दुःशासन का होश ठिकाने लगा देता! एक बहन का बीच सड़क पर चीरहरण और आप आराम से बैठे हो! जेल से निकलता हूं, संघर्ष के लिए पार्टी आउटसोर्स कर दीजिएगा! फिर दिखाते हैं।'

    अखिलेश के ट्वीट से नाराज नजर आए पप्पू यादव
    ब्लॉक प्रमुख नामांकन प्रक्रिया के दौरान उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हिंसा, गोली और बम चलने की खबर सामने आई थी। पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ। इतना सब होने के बावजूद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव सिर्फ ट्वीट करते रहे। इसी को लेकर जन अधिकार पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव काफी नाराज हैं। उनका कहना है कि अखिलेश यादव को सड़क पर उतरकर संघर्ष करना चाहिए।

    लखीमपुर खीरी में महिला प्रस्ताव के फाड़े कपड़े
    ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के दौरान लखीमपुर खीरी जिले से एक विचलित करने वाला वीडियो सामने आई है, जिसमें एक महिला के साथ मारपीट की गई और उसकी साड़ी को दो पुरुषों ने खींच लिया। जिस महिला पर हमला किया गया था वो सपा प्रत्याशी रितु सिंह के साथ आईं थी। सपा प्रत्याशी रितु सिंह ने आरोप लगाया है कि बीजेपी कार्यकर्तओं ने उनकी महिला प्रस्तावक के साथ बदसलूकी की और उनके कपड़े तक फाड़ दिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+