कितना मिलेगा ओवेसी को बिहारी मुसलमानों का साथ?
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। बिहार विधानसभा चुनावों में अपनी ताकत दिखाने के लिए एमआईएम के नेता असाउदीन ओवेसी निकल पड़े हैं। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हालांकि उनके बिहार में चुनाव मैदान में उतरने का कितना असर होता है, ये तो वक्त ही बताएगा पर अब चुनाव कैंपेन और तीखी हो सकती है।
अभी लोकसभा में कार्य रोको प्रस्ताव पर औवैसी के बहुत कूटनीतिक भाषण दिया था। उस भाषण में ओवेसी ने कांग्रेस पर हमला किया, सुषमा से सहानुभूति प्रकट की, मोदी पर दोस्ताना कमेंट किए और दलित- मुस्लिम एकता की बात की। इसके बाद क्या बचता था।
दिखाएंगे ताकत
जानकार मानते हैं कि ओवेसी बिहार में अपनी ताकत दिखा सकते हैं। वे प्रखर वक्ता हैं। वे मुसलमानों के सवालों और हितों पर बोलते रहे हैं। इसलिए बिहार में उन्हें सपोर्ट तो मिल सकता है। बता दें कि वे यूपी में भी अपनी राजनीतिक भूमि तैयार कर रहे हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सामने आयी वोटर लिस्ट में बड़ी धांधली
अब देखना यह है कि ओवैसी की यूपी में मेहमाननवाजी कौन करेगा। औवैसी का यूपी प्रवेश मुसलमानों के लिए हितकर तो नहीं होगा अलबत्ता यूपी में राजनीतिक ध्रुवीकरण और तेज होगा। महत्वपूर्ण है कि बिहार में मुसलमानों के वोट लेने के लिए सभी दल कड़ा संघर्ष करेंगे। सभी चाहते हैं कि उनके पाले में चले आएं मुसलमान।













Click it and Unblock the Notifications