बिहार में पूजा पंडालों में नहीं चलेगी नेतागिरी
पटना (मुकुंद सिहं)। पूजा पंडालों मे राजनीतिक इस्तेमाल को लेकर गृह विभाग ने सभी जिलाधिकारीयों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। साथ ही पुजा पंडालों मे किसी भी राजनितिक हस्ती को बतौर अतिथि आमंत्रित करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
पढ़ें- इस रेल लाइन को लालू भी नहीं करा पाये चालू
थमेगा दूसरे चरण का शोरगुल, बढ़ेंगी मांझी की धड़कनें
वहीं अफवाह फैलाने बाले तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाले पूर्व से चिन्हित तत्वों के खिलाफ सख्त कारवाई करने के भी निर्देश दिए गये हैं।
गृह विभाग ने पूजा पंडाल व जुलूस के लिए दिए जाने वाले लाइसेंस में यह शर्त शामिल करने का आदेश दिया है कि इसमें किसी भी राजनीतिक हस्ती या समाजिक सौहार्द बिगाड़ने बाले व्यंग्यात्मक झांकियां नहीं होंगी। साथ ही सभी डिएम एसपी को यह भी सुनिशचित करने का निर्देश दिया गया है, कि ऐसा कोई भी पूजा पंडाल स्थापित नहीं होने दिया जाए, जिसे प्रशासन से लाइसेंस निर्गत नहीं किया गया हो।













Click it and Unblock the Notifications