चौथी बार बिहार के मुख्यमंत्री बनें नीतीश कुमार, ली शपथ

पटना। नीतीश कुमार ने चौथी बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल के एन त्रिपाठी ने नीतीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण समारोह में के समय राजभवन में महा गठबंधन का पूरा परिवार मौजूद था।

nitish kumar

नीतीश कुमार के शपथ समारोह में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव,राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगई, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, जदयू अध्यक्ष शरद यादव समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे।

जदयू विधानमंडल दल के नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार ने शाम 5 बजे राज्य के 24 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राजभवन के राजेंद्र मंडपम सभागार में राज्यपाल ने शपथ दिलाई। नीतीश कुमार के साथ 22 मंत्रियों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+