महागठबंधन की जीत से बढ़ गये लालू-नीतीश के भाव

पटना। महागठबंधन की महाजीत पर जहां देशभर में लालू-नीतीश नीत‍ि गठबंधन का डंका बज उठा वहीं इन दो दिग्गजों ने कैसे जनता को अपने अलग अंदाज में ही संबोध‍ित किया। इस गठबंधन ने 10 में से 6 सीटें जीती हैं। जाहिर है इस जीत के साथ दोनों दिग्गजों के भाव आसमान छूने लगे हैं और कार्यकर्ताओं में अगले विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत की उम्मीद जाग चुकी है।

lalu yadav nitish kumar win

क्या कहा नीतीश कुमार ने-
  • सद्भाव के धारा की जीत और उन्माद की हार हुई है। हम इन उपचुनाव के नतीजों से संतुष्ट हैं। राज्य की जनता बांटने की राजनीति नामंजूर कर दी है।
  • अब जनता किसी के झांसे में नहीं आने वाली है। इन नतीजे से आगे की दिशा तय होगी। समाज को बांटने की कोशिश हो रही थी, लेकिन वह सफल नहीं हो पाई।
  • बिहार के लोगों ने साबित कर दिया कि यहां कोई जातीय बंधन नहीं है व महागठबंधन को हर वर्ग के लोगों ने वोट दिया है।
  • लोग अपने मन से उचित निर्णय लेते हैं, इसके लिए बिहार की जनता को धन्यवाद।

क्या बोले लालू यादव-

  • लालू यादव ने ट्वीट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी- हमारी सरकार पूंजीपति नहीं गरीब चलाते हैं इसलिए हमारा गरीबराज उन्हें जंगलराज लगता है।
  • बिहार की मालिक जनता को महागठबंधन प्रत्याशियों को जिताने के लिए हार्दिक धन्यवाद।
  • देशभर के मतदाताओं ने लोकसभा चुनाव में हुई भूल को सुधारा है, गठबंधन पर जनता की मुहर लगी है।
  • ये बिहार की बहुसंख्यक आबादी की जीत है व यहीं से सामाजिक न्याय के नए एजेंडे व विकास के साथ आर्थिक युग की शुरुआत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+