नीतीश कुमार का पाकिस्तान की वेबसाइट पर प्रचार, बुरे फंसे भाजपा नेता
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में राजनैतिक दल एक दूसरे के उपर हमला बोलने में कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इस बार भाजपा नेताओं ने नीतीश कुमार के ऑनलाइन एड पर हमला बोला है।

दरअसल पाकिस्तान की न्यूज वेबसाइट द डॉन में नीतीश कुमार का एड दिख रहा है जिसपर सुशील कुमार मोदी और राजीव प्रताप रूडी ने हमला बोला है।
सुशील मोदी ने ट्विटर पर लिखा है कि पाकिस्तान के प्रमुख अख़बार"डॉन"के ई-अखबार में नीतीश कुमार आखिर किस मतदाता को लुभाने के लिए अपना विज्ञापन दे रहे हैं?
वहीं नीतीश कुमार के साथ ही भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी जोकि पीएम के डिजिटल इंडिया की मुहिम को आगे बढ़ा रहे हैं ने बड़ा हमला बोला है।
लेकिन यहां आपको यह बताना जरूरी है कि दरअसल जब गूगल पर प्रचार दिया जाता है तो वह डिफॉल्ट मोड पर अपने जोन में सभी वेबसाइट पर दिखाया जाता है।
ऐसे में डिजिटल इंडिया की मुहिम को आगे ले जाने वाले राजीव प्रताप रूडी का इस एड पर सवाल खड़ा करना काफी सवाल उठाता है। हालांकि विवाद होने के बाद राजीव प्रताप रूडी ने अपने ट्वीट वापस ले लिये हैं लेकिन सुशील कुमार मोदी के ट्वीट अभी भी बरकरार हैं ।












Click it and Unblock the Notifications