सियासी घमासान के बीच पटना पहुंचे मोदी, ब्लास्ट पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

इस बीच मोदी ब्लास्ट पीड़ितों से मुलाकात करने के लिए दुबारा से बिहार पहुंच चुके है। मोदी यहां राज्य अतिथि बनकर आए है। वो नीतीश के आवास के ठीक सामने ठहरे है। आज छोटी दीवाली के मौके पर मोदी ब्लास्ट पीड़ितों से मुलाकात करने वाले है।
गौरतलब है कि रविवार यानि 27 अक्टूबर को पटना में आयोजित मोदी की हुंकार रैली से पहले पटना के गांधी मैदान में 6 सीरियल धमाके और पटना रेलवे स्टेशन पर हुए एक धमाके में छह लोग मारे गए थे और 83 अन्य घायल हो गए थे। मोदी ने कहा था कि वह धमाके के शिकार हुए लोगों के परिजनों से मिलने जाएंगे। मोदी के इस कदम पर जेडीयू ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।












Click it and Unblock the Notifications