प्‍यार का बुखार: 2 बच्चोंं को बिलखता छोड़ मा ने थामा प्रेमी का दामन

मधुबनी। ममता उस वक्त कलंकित हो गई जब दो बच्चे को रोता बिलखता छोड़ मां ने अपने प्रेमी का दामन थाम लिया। उसने सभी के सामने अपने प्रेमी के साथ रहने की बात करते हुए एक हंसता खेलता परिवार को उजाड़ कर चलती बनी। जी हां प्रेम प्रसंग का है अनोखा मामला बिहार के मधुबनी जिला में देखने को मिला। जहां दो बच्ची की मां ने परिवार द्वारा लाख समझाने के बाद भी अपने दोनों मासूम बच्चों को रोता बिलखता छोड़ प्रेमी के साथ घर बसाने के लिए चल गई।

Mother of two kids marries with lover in Bihar

हुआ यूं कि आज से 2 हफ्ते पहले नीलम (काल्पनिक नाम) अचानक घर से फरार हो गई। नीलम को खोजने के लिए उसके परिवार वालों ने काफी कोशिश की लेकिन जब वह नहीं मिली तो गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। लेकिन नीलम अपने प्रेमी के साथ भागकर मंदिर में शादी कर ली और मामला दर्ज होने के 1 हफ्ते बाद ही अपने प्रेमी के साथ थाने पहुंची। प्रेमी के साथ थाने पहुंची नीलम ने सब चौकाते हुए प्रेमी के साथ दूसरी शादी रचा लेने की जानकारी पुलिस को दी।

नीलम के थाने पहुंचने की बात सुनते हैं उसके परिवार वाले तथा दोनों बच्चे थाने पर पहुंचे और काफी समझाने बुझाने के बाद घर चलने के लिए कहा लेकिन दोनों बच्चे को बिलखता छोड़ नीलम अपने प्रेमी के साथ घर बसाने की बात कर रही थी। वहीं जब इस बात की जानकारी नीलम के मां बाप को मिली तो वह भी थाने पर पहुंचे और प्‍यार में पागल नीलम को समझाने का प्रयास किया। लेकिन नीलम ने किसी की बात नहीं सुनी और अपने प्रेमी के साथ नई दुनिया बसाने के लिए चलती बनी। नीलम के ससुराल वालों ने उसके प्रेमी पर आरोप लगाया है कि उसे जबरन फुसलाते हुए नीलम को अपने प्रेम जाल में फंसा कर हमारा हंसता खेलता परिवार बर्बाद कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+