...तो क्या मर्दानी का पुन: प्रमाणीकरण कराएंगी रानी मुखर्जी
पटना। एक ओर जहां बिहार अभी-अभी चुनवी करवट लेकर राजनीति के नए कार्यक्रम बनाने की कोशिश में है वहीं राज्य सरकार फिल्म मर्दानी से सबक लेकर जनहित में जुट जाना चाहती है।

बिहार पुलिस मानव तस्करी रोकने के लिए हाल में रिलीज फिल्म 'मर्दानी' से प्रेरणा हासिल करेगी। फिल्म में एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने लीड रोल में हैं। राज्य में सीआईडी के पुलिस महानिरीक्षक अरविंद पांडेय ने सभी जिला पुलिस अधीक्षक, रेल अधीक्षक और बिहार सैन्य बल के कमांडेंट्स को एक सलाह दी है।
इस सलाह में जिक्र किया गया है कि वह अपने अधीन पुलिसकर्मियों के लिए इस फिल्म का शो आयोजित करने की व्यवस्था करें। अरविंद ने कहा कि मानव तस्करी एक गंभीर और वैश्विक समस्या है।
पढ़ें- आडवाणी की गलतियां
दुर्भाग्यवश ज़ोरदारी से हो रहे इस संगठित अपराध से देह व्यापार, अंग तस्करी, बाल और बंधुआ मजदूरी संबंधित हैं। उन्होंने कहा कि मर्दानी फिल्म की एक्ट्रेस ने जिस अंदाज में मानव व्यापार के जाल को ध्वस्त किया, वह प्रशंसनीय है। उससे पुलिसकर्मी सबक हासिल कर सकते हैं। इसी मंशा के साथ अब रानी बिहार पुलिस को सीख देंगी।












Click it and Unblock the Notifications