जानिये बिहार में कौन-कौन से प्रत्याशी हैं नक्सलियों के निशाने पर

Naxalites
पटना। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार के कई नेता और कुछ पुलिस अधिकारी नक्सलियों के निशाने पर हैं।पुलिस के अनुसार, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने बिहार पुलिस से नक्सली हमले के खतरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए कहा है। पटना स्थित पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया, "आईबी ने राज्य पुलिस को सतर्क किया है कि कुछ नेता और पुलिस अधिकारी आगामी लोकसभा चुनाव से पहले और मतदान के दौरान नक्सलियों के निशाने पर हो सकते हैं।"

पढ़ें- क्या हो जाता अगर नेहरू की जगह होते केजरीवाल

अधिकारी के मुताबिक, जनता दल (युनाइटेड) के मुंगेर से सांसद राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह, जमुई से जद (यू) की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे बिहार विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी और भाजपा विधायक प्रेम रंजन पटेल नक्सलियों के निशाने पर हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया, "नक्सल गतिविधियों से प्रभावित गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, नवादा, रोहतास जिले में चुनाव प्रचार के दौरान नक्सली अन्य नेताओं को निशाना बना सकते हैं या हमला कर सकते हैं।"

मुंगेर, बांका, जमुई और लखीसराय के चार पुलिस अधिक्षक भी नक्सलियों के निशाने पर हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया, "इनके लिए आईबी के मिले एलर्ट को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने चार पुलिस अधीक्षकों को उनके जिलों में मतदान के दौरान एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।"

जमुई के पुलिस अधीक्षक जिंतेद्र राणा, बांका के पुष्कर आनंद, लखीसराई आशोक कुमार और मुंगेर के वरुण कुमार सिन्हा की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मुंगेर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) सुधांशु कुमार और भागलपुर रेंज के डीआईजी संजय सिंह भी नक्सलियों के निशाने पर हैं। पिछले सप्ताह बिहार पुलिस प्रमुख अभ्यानंद ने नक्सल प्रभावित छह जिले में 10 अप्रैल को प्रथम चरण के मतदान के दौरान सुरक्षा मुहैया कराने की कार्य योजना बनाने के लिए शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की थी।

इंड-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+