लव मैरिज पर रंगदारी टैक्स: 50 हजार दो नहीं तो गांव छोड़ दो
पटना। कहते हैं मोहब्बत में अड़चने बहुत आती है, और अगर बात प्रेम विवाह की हो तो समझ लीजिए आग का दरिया पार करने जैसा। बिहार के कटिहार में प्रेम विवाह के बाद एक जोड़े को ऐसी समस्या झेलनी पड़ी जिसे जानने के बाद आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे।

जी हां इस प्रेम विवाह से दोनों के परिवार वालों को तो कोई आपत्ति नहीं है लेकिन गांव के कुछ दबंग उनसे प्रेम विवाह करने के एवज में रंगदारी टैक्स मांग रहे हैं। दबंगों ने धमकी देते हुए प्रेमी जोड़े से 50 हजार रुपये मांगा है। ना देने की शर्त पर गांव छोड़कर चले जाने का फरमान सुनाया है। प्यार का खौफनाक अंत: पेड़ से लटकटा मिला प्रेमी जोड़े का शव, ऑनर किलिंग की आशंका
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मामला कटिहार के सालमारी क्षेत्र के गोगरा गांव में एक जाति विशेष का वर्चस्व है। इन लोगों की तरफ से समय-समय पर कई फरमान आते रहते हैं। इस बार दबंगों ने प्रेम विवाह करने वाले जोड़े के परिवार को कहा है कि वह रंगदारी टैक्स के तौर पर 50 हजार रुपये दें या फिर गांव छोड़कर चले जाएं।
हालांकि दबंगों ने इस तरह की बात से इंकार किया है लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटना इस गांव के लिए कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी गांव में इस तरह की सजा दी जाती रही है। पुलिस से इस मामले में शिकायत दर्ज करायी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और अगर कोई दोषी पाया जाता है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications