Bihar Exit Poll 2019: 40 सीटों वाले बिहार में एनडीए को नुकसान, महागठबंधन को फायदा

बिहार। सातवें चरण की वोटिंग के साथ ही लोकसभा चुनाव 2019 संपन्न हो गया है। टाइम्स नाउ वीएमआर के मुताबिक, 40 सीटों वाले बिहार में एनडीए की सीटें घट सकती हैं। महागठबंधन को पिछले चुनाव की तुलना में सीधे तौर पर 5 सीटों का फायदा होता दिख रहा है। एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में इस बार बीजेपी गठबंधन को कुल 25 सीटें और महागठबंधन को कुल 15 सीटें मिलती दिख रही हैं।

lok sabha elections 2019 exit poll times now vmr results bihar

2014 में एनडीए को बिहार में मिली थीं 40 में से 30 सीटें

2014 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को बिहार में 40 में से 30 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वहीं, इस बार एनडीए को पांच सीटों का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आरजेडी और कांग्रेस गठबंधन को जहां पांच सीटों के फायदे के साथ 15 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, एनडीए को कुल 25 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है।

एनडीए-महागठबंधन में मुकाबला

बता दें, बिहार में मुख्य मुकाबला एनडीए (बीजेपी-जेडीयू-एलजेपी गठबंधन) और आरजेडी की अगुआई वाले महागठबंधन के बीच है। महागठबंधन में आरजेडी के अलावा कांग्रेस, आरएलएसपी, वीआईपी और जितन राम मांझी की हिंदुस्तान अवाम मोर्चा शामिल है। वहीं, अगर बात करें ABP नील्सन के एग्जिट पोल की तो इन्होंने बिहार में भाजपा- जेडीयू का गठबंधन को बढ़त दिखाई है। एग्जिट पोल के मुताबित, भाजपा-जेडीयू गठबंधन, बिहार में आरजेडी और अन्‍य पार्टियों को काफी पीछे छोड़ रहे हैं। यहां भाजपा-जेडीयू को 40 में से 34 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+