ये है लालू यादव का मौसम विज्ञान और 5 सुतली बम
पटना (मुकुंद सिंह)। चुनावी सरगर्मियों के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मौसम की भविष्यवाणी भी करने लगे हैं। अब अगर लालू के मौसम विज्ञान पर नजर डालें तो नरेंद्र मोदी एक मात्र कारण हैं बिहार में बारिश नहीं होने का। उनका कहना है कि मोदी की वजह से राज्य में सूखे जैसे हालात बन गये हैं।
लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि सहरसा और भागलपुर की रैली से पहले बिहार में बहुत बढ़िया बारिश हो रही थी। नरेंद्र मोदी के आने से बिहार में बारिश नहीं हो रही है। बिहार के किसान परेशान हैं। नरेंद्र मोदी के पैर अशुभ हैं। मोदी का 56 इंच का सीना अब सिकुड़ गया है।
लालू यादव का शक आधा सही, 10 लाख के नकली नोट बरामद
मुस्लिम कार्ड खेलते हुए लालू ने कहा कि मोदी से पूछना चाहिये कि क्या देश में मस्जिद नहीं है कि वह सउदी अरब के मस्जिद में गए। खैर अब पढ़ते हैं लालू के वो अजीबो-गरीब बयान जो उन्होंने शुक्रवार को चुनावी सभाओं में दिये। बयान स्लाइडर में तस्वीरों के साथ।

लालू यादव ने कहा- मैं जन्म से नक्सली
राजद प्रमुख लालू यादव से सवाल पूछा गया कि अगर आपकी सरकार आती है तो क्या आप भूमि सुधार के बारे में डी. बंदोपाध्याय के रिपोर्ट को लागू करेंगे। सवाल के जवाब में लालू यादव ने कहा कि जमीन का मुद्दा बहुत संवेदनशील है। मैं जन्म से नक्सली हूं, लेकिन अहिंसक तरीके से। मैं जब मुख्यमंत्री था तो फैसला किया था कि ऐसी जमीन जिसपर बंटाईदार खेती कर रहे हों और जमीन का मालिक एक किलोमीटर से अधिक दूर रहता हो तो वैसे जमीन को बंटाईदार को दे देंगे। इसके बाद लोगों ने अपनी जमीन से बंटाईदारों को बेदखल करना शुरू कर दिया, जिसके चलते मुझे पीछे हटना पड़ा।

नीतीश के साथ नहीं होते तो गर्दा उड़ा देता
लालू प्रसाद ने कहा कि अगर हम नीतीश कुमार के साथ नहीं होते तो भाजपा वाले गर्दा उड़ा देते। लोकसभा चुनाव में यह सब गर्दा उड़ाया था पर इस बार नहीं होने देंगे। नीतीश कुमार मेरे छोटे भाई हैं। हम इनके साथ हैं। लालू ने कहा कि भाजपा यादवों को तोड़ने की कोशिश कर रही है पर बिहार के यादव टूटने वाले नहीं हैं। बिहार के यादव कहते हैं कि हारेंगे तो हूरेंगे जीतेंगे तो थूरेंगे।

नरेंद्र मोदी भोग रहे राज योग
लालू ने कहा कि देश में यूपीए की सरकार ने विकास का काम किया है। हमने वैष्णो देवी जाने वाली रेल लाइन बिछाई, कई पुलों का निर्माण कराया है। अब नरेंद्र मोदी राज भोग रहे हैं। हमने विकास किया मोदी झंडी दिखा रहे हैं। देश में महंगाई चरम पर है। प्याज 80 और सरसो तेल 200 रुपए किलो हो गया है। भाजपा की सरकार महंगाई रोकने में विफल है।

महिलाएं मेरे साथ खिंचाती हैं सेल्फी
लालू प्रसाद ने कहा कि मेरे प्रशंसक पूरी दुनिया में हैं। मैं कहीं भी जाता हूं तो मिलने वालों का मेला लग जाता है। महिलाएं मेरे साथ सेल्फी खिंचवाती हैं। ऐसे मौके पर मैं कहता हूं कि सेल्फी ले लो, लेकिन गलत यूज नहीं करना।लालू ने कहा कि जब भाजपा के नेता फुलवारी शरीफ जाते हैं तो कोई महिला और युवती बाहर नहीं आती है। जब हम जाते हैं तो महिला और बहन सब बाहर निकलकर आती हैं। कहती हैं कि लालू जी आ आए हैं।

जाति के नाम पर भाजपा मांगती है वोट
लालू प्रसाद ने कहा कि भाजपा हर गांव में जाति के अनुसार मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार नेता का नाम बताती है। राजपूतों के गांव में जाने पर सब कहता है कि राधामोहन सिंह इस बार मुख्यमंत्री बनेंगे। भूमिहार के गांव में जाने पर कहता है कि इस बार सीपी ठाकुर और गिरिराज सिंह मुख्यमंत्री बनेंगे। गांव के लोग समझ नहीं पा रहे है की कौन मुख्यमंत्री बनेगा।












Click it and Unblock the Notifications