भाजपा पर लालू का सुरीला हमला, कहा 'लागा चुनरी में दाग...'
पटना। बिहार बिधानसभा चुनाव के मद्देनजर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव लगातार भाजपा पर हमले कर रहे हैं। एक बार फिर से उन्होंने हाजीपुर में भाजपा पर जमकर हमला बोला, लेकिन इस बार उनका हमला सुरीला था। जी हां लालू ने मंच पर गीत गाकर लोगों से लोकसभा चुनाव की 'गलती' सुधारने की अपील की।

लालगंज विधानसभा क्षेत्र के भगवानपुर में सभा को सम्बोधित करते हुए लालू ने कालाधन, महंगाई जैसे मुद्दे पर चुनाव से पहले भाजपा के किए वादों को याद दिलाया और तंज कसते हुए गाना गाया। लालू ने 'लागा चुनरी में दाग छुपाऊ कैसे...' गाना गाकर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने प्याज की बढ़ती कीमत पर भी चुटकी ली।
लालू इतने ही पर नहीं रुकें। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की तोंद और योग को जोड़कर मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि गरीबों का पेट पिचक रहा है और अमित शाह का तोंद बढ़ता जा रहा है। लालू ने अपने अंदाज में लोगों को स्वाभिमान रैली में आने का न्योता दिया।












Click it and Unblock the Notifications