इस बार नहीं मनेगी लालू की हड़दंग वाली होली

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद ने इस बार होली नहीं खेलने का फैसला किया है क्योंकि आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी है। होली न खेलना का फैसला करते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि मैं पागल नहीं हूं। चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता पहले से है। ऐसे में होली मनाकर वो कुछ गड़बड़ी नहीं करना चाहते है।
Did You Know: लालू की कुर्ता फाड़ होली खूब मशहूर है।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग सभी चीजें देख रहा है। सो, इस बार वो होली नहीं खेलेंगे। उन्होंने कहा कि होली खेल कर हमको फंसना नहीं है। गौरतलब है कि लालू यादव अपने समर्थकों और आमजन के साथ अपने निवास पर बड़े पैमाने पर होली मनाते रहे हैं। रंग-गुलाल के साथ-साथ भांग का खूब मजा लेते है, लेकिन इस बार चुनावी मौसम होने की वजह से लालू के रंग भंग पड़ गया है।
Did You Know: लालू यादव अपने समर्थकों और परिवार के लोगों के साथ-साथ मीडिया को भी होली के रंग में रंगने से नहीं बचते। होली के दिन जो भी पत्रकार उनकी फोटो खींचने जाता है बिना रंगे वापस नहीं लौट पाता।












Click it and Unblock the Notifications