जानिए फिर क्‍या हुआ जब मृत महिला के मुंह से निकला झाग?

मुजफ्फरपुर। महिला की मृत्यु हो जाने के बाद उसके परिवार वाले नम आंखों से उसे अंतिम संस्कार के लिए शमशान ले गए थे। लेकिन जैसे ही श्मशान पहुंचे और चिता को जलाने की कोशिश कर ही रहे थे कि मृत महिला के मुंह से झाग निकल गया। फिर क्या था झाग निकलते देख परिजन लाश को उठाकर नंगे पैर इधर-उधर भागने लगे। और उनके मन में एक बार फिर से मृत महिला के जिंदा होने की आस जगने लगी। जिसके बाद वो लोग लाश को लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे और पूरी घटना से अवगत कराया।

Know what happened when foam came out from dead woman's mouth

डॉक्टर ने एक बार फिर महिला को चेक किया और मृत घोषित कर दिया। लेकिन अपनी आंखों से मृत महिला के मुंह से झाग आते देख चुके लोग डॉक्टर की बात पर विश्वास नहीं किया। और फिर शुरू हो गया अंधविश्वास का खेल। जिसके बाद लोग मृत महिला के शव को पड़ोस के ही गांवदेवी मंदिर के पास एक ओझा के पास ले गए। ओझा ने भी एक रात अपनी ओझागिरी दिखाई और फिर जवाब दे दिया। ओझा के द्वारा जवाब देने के बाद मृत महिला के शव को फिर से श्मशान घाट ले जाया गया और अंतिम संस्कार कर दिया गया।

आपको बताते चलें कि मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिला का है। यहां के अहियापुर थाना क्षेत्र के निवासी चंदेश्वर उर्फ चुन्नू शाह की बेटी अनीता देवी जिसकी शादी बेतिया के रहने वाले ऋतेश कुमार के साथ हुई थी। एक शादी समारोह में अनीता अपने परिवार के साथ मुजफ्फरपुर स्थित अपने मायके गई थी। मायके पहुंचने के बाद अचानक उसे काफी तेज बुखार हुआ। जिसके बाद परिजनों ने उसे मोतीहारी के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। लेकिन वहां के डॉक्टरों ने भी उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।

रेफर करने के कुछ ही देर बाद अनीता की मौत हो गई। मौत हो जाने के बाद परिजन उसके शव को अपने घर ले आए और उसकी दाह संस्कार की तैयारी शुरु कर दी। लेकिन जैसे ही वह लोग लाश को लेकर श्मशान घाट पहुंचे मुंह से झाग आने लगा जिसे देख लो उसे आनन फानन में उठाकर इलाज के लिए हॉस्पिटल ले गए। डॉक्टरों ने उसे फिर मृत घोषित कर दिया जिसके बाद शव को झाड़ फुंक के लिए पड़ोस के ही एक ओझा के पास ले जाया गया। लेकिन झाड़-फूंक के बाद भी जब महिला नहीं उठी तो उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+