खान सर की पत्नी हिंदू हैं या मुस्लिम, AS Khan का पूरा नाम क्या है, रिसेप्शन पार्टी में सिंदूर लगाकर पहुंचीं?
Khan Sir Wife Hindu or Muslim: देश के मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर की शादी के बाद अब उनकी पत्नी की पहचान और धर्म को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। पटना में आयोजित रिसेप्शन पार्टी में 'ए.एस. खान' नाम से सामने आई उनकी दुल्हन को लेकर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने सिंदूर लगाया हुआ था। इसके बाद यह सवाल चर्चा में आ गया कि क्या खान सर की पत्नी हिंदू हैं? साथ ही अब हर किसी के मन में यह जिज्ञासा भी गहराने लगी है कि A.S. Khan का पूरा नाम क्या है?
ऑपरेशन सिंदूर के बीच गुपचुप की थी शादी
गौरतलब है कि खान सर ने भारत-पाकिस्तान युद्ध 2025 (ऑपरेशन सिंदूर) के दौरान चुपचाप शादी कर ली थी। शादी की डेट सामने नहीं आई। हालांकि शादी की जानकारी उन्होंने 28 मई 2025 को अपनी एक ऑनलाइन क्लास में दी थी। इसी क्लास में उन्होंने अपनी पत्नी का नाम सिर्फ A.S. Khan बताया था लेकिन पूरा नाम उजागर नहीं किया।

पहली बार सार्वजनिक रूप से साथ दिखे
2 जून 2025 की शाम को पटना में खान सर और ए.एस. खान के लिए रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया, जहां पहली बार खान सर अपनी पत्नी के साथ सार्वजनिक रूप से नजर आए। इस समारोह में राजनीति, प्रशासन, शिक्षा और फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। बताया जा रहा है कि इस भव्य आयोजन में करीब 5000 मेहमान शामिल हुए। छात्रों के लिए एक विशेष भोज 6 जून को रखा गया है।
यह भी पढ़ें- क्या खान सर को पसंद करती थीं दिव्या मैम? स्टूडेंट बोले-दोनों को मॉल में देखा, शादी कब कर रहे हो?
चेहरा घूंघट में, नाम अब भी रहस्य!
इस रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में खान सर की पत्नी पारंपरिक लिबास में दिखाई दे रही हैं, लेकिन उन्होंने अपना चेहरा घूंघट से ढक रखा था। दिलचस्प यह है कि अब तक न तो उनका पूरा नाम सार्वजनिक किया गया है और न ही कोई स्पष्ट तस्वीर सामने आई है। ऐसे में उनकी पहचान और धर्म को लेकर रहस्य बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- Khan Sir Wife AS Khan: खान सर की बेगम एएस खान कितनी खूबसूरत हैं? चेहरा देखने वाली इकलौती मेहमान ने क्या बताया
AS Khan Full Name: क्या 'आरती शमशाद खान' है उनका पूरा नाम?
इंटरनेट पर अब कयासों का दौर जारी है। एक ट्विटर यूजर @MR_COOL77777 ने दावा किया है कि खान सर की पत्नी का नाम आरती शमशाद खान है, जिसे वह 'A.S. Khan' के नाम से संबोधित कर रहे हैं। हालांकि, वनइंडिया हिंदी इस नाम की पुष्टि नहीं करता है।

वहीं एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने रिसेप्शन की तस्वीरों का क्लोजअप पोस्ट करते हुए यह दावा किया कि खान सर की पत्नी ने सिंदूर लगाया है। इस पर बहस शुरू हो गई कि वह चुन्नी का लाल रंग था या वास्तव में सिंदूर। यूजर ने लिखा, "भोजपुरी इलाके में कुछ मुस्लिम महिलाएं सिंदूर लगाती हैं, लेकिन अन्य समुदाय इसे लव जिहाद से जोड़ सकते हैं।"
यह भी पढ़ें- Khan Sir ने लव मैरिज की या अरेंज, पत्नी AS Khan कैसी दिखती हैं, दहेज में क्या मिला? सबकुछ सामने आ गया
शादी का मॉडल कॉपी किया तेजस्वी वाला
खान सर और ए.एस. खान की शादी कब और कैसे हुई, इसकी न तो कोई तस्वीर सामने आई है और न ही कोई वीडियो। हालांकि, रिसेप्शन पार्टी के दौरान जब बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पहुंचे, तो खान सर ने उनसे कहा, "सर, बिल्कुल आप वाला मॉडल कॉपी किया है। चुपचाप से शादी करके बाद में बताया। शादी में सिर्फ 12-13 लोग ही गए थे।"
Khan Sir love marriage or Arranged: खान सर ने लव मैरिज की या अरेंज मैरिज?
क्या खान सर ने लव मैरिज की है या अरेंज? इसका जवाब उन्होंने खुद उस वीडियो में दिया जिसमें उन्होंने अपनी शादी की घोषणा की थी। जब छात्रों ने सवाल किया, तो उन्होंने हंसते हुए कहा, "आपको लगता है कि यह आदमी लव मैरिज कर सकता है?" इसके अलावा, एक इंटरव्यू में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह शादी उन्होंने अपनी मां की इच्छा पर की है। उनका कहना था कि उनकी मां चाहती थीं कि वे अब घर बसा लें, और वह उनकी बात टाल नहीं सके।
खान सर की पत्नी कहां की रहने वाली हैं?
मिली जानकारी के अनुसार, खान सर की पत्नी बिहार के सीवान जिले के झगरहवां बर गांव की रहने वाली हैं और संभवतः खान सर की रिश्तेदार भी हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने ICSE बोर्ड से स्कूली शिक्षा ली है और उच्च शिक्षा में भी अच्छा प्रदर्शन किया है।
Khan Sir Personal Life Real Name: निजी जिंदगी पर अब भी सस्पेंस
हालांकि खान सर की शादी के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन खान सर और उनके परिवार की ओर से अब तक उनकी पत्नी की पहचान को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर चर्चा जरूर तेज है, लेकिन यह भी स्पष्ट है कि खान सर अपनी निजी जिंदगी को निजी ही रखना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गांव भाटपार रानी के रहने वाले खान सर पटना में कोचिंग सेंटर चलाते हैं। खान सर का असल नाम फैजल खान बताया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications