CM मांझी की धमकी...कहा डॉक्टरों के हाथ काट देंगे
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का मानो विवादित बयान से गहरा रिश्ता सा जुड़ गया है। एक के बाद एक विवादित बयान देकर मांझी सुर्खियों में छाए हुए है। कभी दलितों को लेकर वो बोलते है तो कभी शराब को लेकर बयानबाजी करते है। ताजा मामला डॉक्टरों से जुड़ा हुआ है।

मांझी ने एक बार फिर अजीबोगरीब बयान दिया है। मांझी ने बिहार के डॉक्टरों को सरेआम धमकी दे डली। मांझी ने कहा कि अगर किसी डॉक्टर ने इलाज में गरीबों के साथ खिलवाड़ किया तो वे दोषी का हाथ काट देंगे, भले ही इसके लिए उनके साथ कोई भी सितम क्यों न हो।
बिहार के पूर्वी चंपारण में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मांझी ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य गरीबों के लिए बहुत आवश्यक है। यहां तक को सब ठीक था, लेकिन इसके बाद मांझी ने बोल बड़बोले हो गए। मांझी ने कहा कि अगर कोई गरीब बीमार होता है तो उसे लोग तंग करते हैं। पहले उसे ओझा तंग करते हैं और जब वह अस्पताल पहुंचता है तो वहां भी परेशान किया जाता है।
सभा के मंच से चुनौती देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वो ऐसे लोगों को वह घर बैठा देंगे जो गरीबों को तंग करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर गरीबों के साथ खिलवाड़ हुआ तो मैं हाथ काट लूंगा।मांझी ने एक बार फिर से अपने पिछड़ी जाति का होने का रोना रोया और कहा कि वह खुद गरीब परिवार से हैं और गरीबों के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे।
आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब उन्होंने इस तरह के विवादित बयान दिए हो।मांझी पहले भी कई विवादास्पद बयान दे चुके हैं। हालांकि देखा गया है कि एक दिन बाद वह ऐसे बयानों से पलट जाते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications