CM मांझी ने 25 साल की उम्र में गिनवाए शादी के फायदे
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एक के बाद एक बयानबाजी कर सुर्खियों में छाए हुए है। कभी महादलित के ऊपर तो कभी शराब को लेकर मांझी बयानबाजी करते रहे हैं। इस बार मांझी लोगों को शादी के फायदे बता रहे हैं।

जीतन राम मांझी ने शादी की उम्र 25 साल किए जाने की वकालत की है। उनके मुताबिक 25 साल की उम्र में शादी करने से प्राचीन भारतीय परंपरा के मुताबिक आश्रम व्यवस्था स्थापित की जा सकती है। जीतन राम मांझी हिंदू दर्शन पर जोर रहे थे। उनके मुताबिक इसके आधार पर अच्छी सेहत पाने और कुपोषण की समस्या को दूर करने पर था।
जनता दरबार में शामिल हुए जीतन राम मांझी ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि ये उनका निजी विचार है। उनके मुताबिक आश्रम पद्धति के अनुसार शादी के लिए लड़के और लड़की की उम्र एक समान 25 साल होनी चाहिए। मांझी ने कहा कि इसका पालन करने से बीमारियों और कुपोषण की समस्या से तो मुक्ति मिलेगी और जनसंख्या पर भी कंट्रोल रखा जा सकेगा।
मांझी ने इसका उदाहरण भी पेश किया। जीतन राम मांझी ने कहा कि इसी का नतीजा है कि लोगों की लंबाई 7 फीट से घटकर 5 फीट पर आ गई है। अपना उदाहरण देते हुए मांझी ने कहा कि उनका विवाह 25 की उम्र के बाद हुआ और यही कारण है कि 70 की उम्र में भी उन्हें किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications