NDA में पड़ी दरार, मांझी ने पासवान पर लगाया भाई-भतीजावाद का आरोप
पटना। आगामी बिहार विधानसबा चुनाव को लेकर आज जहां तारिखों के ऐलान की उम्मीद है तो वहीं राजनीतिक दलों में खींचतान जारी है। पहले महागठबंधन में दरार पड़ी तो अब एनडीए भी टूट की कगार पर खड़ा है। सीटों के बंटवारे को लेकर एनडीए में दरार खुलकर सामने आ गई है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एलजेपी नेता रामविलास पासवान पर हमला बोला है। उन्होंने पासवान पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें दलितों के हित की चिंता नहीं है। मांझी ने पासवान पर परिवारवाद का आरोप लगाया है।
मांझी ने कहा कि एनडीए में शामिल लोजपा और रालोसपा के पास एक भी विधायक नहीं हैं। बावजूद वे ज्यादा से ज्यादा सीट मांग रहे हैं। इतना ही नहींमांझी ने सफाई पेश करते हुए कहा कि मेरे और लालू से गठजोड़ की अफवाह फैलायी जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वो एनडीए में हैं और आगे मजबूती से एनडीए के साथ खड़ा रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications