Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत की पहली ट्रांसजेंडर महिला जो बनी मिस ट्रांसक्वीन इंडिया की ब्रांड एंबेसडर, पढ़िए संघर्ष भरी कहानी

आपने कई लोगों की कामयाबी के क़िस्से सुनें होंगे लेकिन आज जो कहानी आपको हम बताने जा रहे हैं वह बिल्कुल ही अलग है।

पटना, 17 मार्च 2022। आपने कई लोगों की कामयाबी के क़िस्से सुनें होंगे लेकिन आज जो कहानी आपको हम बताने जा रहे हैं वह बिल्कुल ही अलग है। हम जिनके बारे में बात करने जा रहे हैं उन्होंने काफ़ी परेशनियों को झेलते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इसके साथ ही उन्होंने किन्नर समाज के लिए भी एक मिसाल क़ायम की है। हम बात कर रहे हैं नव्या सिंह की जो कि भारत की पहली ट्रांसजेंडर महिला जो बनी मिस ट्रांसक्वीन इंडिया की ब्रांड एंबेसडर हैं। वह बतौर अभिनेत्री, मॉडल और डांसर बॉलिवुड में काम कर रही हैं। आपको बता दें कि मिस ट्रांसक्वीन इंडिया ब्यूटी पेजेंट भारत की पहली राष्ट्रीय ट्रांस-वुमन ब्यूटी पेजेंट प्रतियोगिता है। आइए जानते हैं नव्या सिंह की मशक़्क़त भरी कहानी। किस तरह से उन्होंने समाज में एक अलग मुक़ाम हासिल किया ।

काफ़ी मशक़्क़त भरी रही है ज़िंदगी

काफ़ी मशक़्क़त भरी रही है ज़िंदगी

नव्या सिंह कटिहार (बिहार) के काढ़ागोला के लक्ष्मीपुर गांव से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने बता कि उनका नाता सरदार पंजाबी परिवार से है। पिता का नाम सुरजीत सिंह है, माता का परम जीत कौर है। इंडस्ट्री में पिछले 13 सालों से मैं बतौर मॉडल और एक्ट्रेस काम कर रही हैं। नव्या सिंह ने अपनी ज़िंदगी में काफ़ी परेशनियों का सामना किया है। उनकी ज़िंदगी बहुत ही मशक़्क़त भरी रही है। उन्होंने बताया कि एक छोटे से गांव से मुम्बई जैसे शहर में आकर अपने सपने को पूरा करने का सफ़र आसान नहीं था । सबसे पहले तो ख़ुद की पहचान के लिए ही काफ़ी संघर्ष करना पड़ा था। क्योंकि ट्रांस वूमेन को समाज में जल्दी लोग साथ नहीं बैठाते हैं।

पहचान बनाने के बाद सांज में मिली इज़्ज़त

पहचान बनाने के बाद सांज में मिली इज़्ज़त

नव्या सिंह ने कहा कि जब लोगों को पता चलता है कि यह बच्चा और बच्चों से थोड़ा अलग है तो आपके परिवार को ही समाज से अलग कर दिया जाता है। इसके साथ ही समाज के लोग हीन भावनाओं से देखने लगते हैं। मेरे साथ ऐसा तो नहीं हुआ था, लेकिन जब मैं माता-पिता के साथ किसी कार्यक्रम में जाती थी तो लोग उनके सामने मेरा मज़ाक उड़ाते थे, जिससे मुझे काफ़ी निराशा होती थी। बचपन में इन सब चीज़ों से काफ़ी गुज़र चुकी हुं। लेकिन आज जब एक मुक़ाम पर पहुंची हूं तो समाज के लोग अब इज़्ज़त की निगाह से देखते हैं।

परिवार वालों ने काफ़ी साथ दिया- नव्या

परिवार वालों ने काफ़ी साथ दिया- नव्या

नव्या ने बताया कि उनके परिवार वालों ने काफ़ी साथ दिया और हौसला अफज़ाई भी की। उन्होंने कहा कि ग्रैजुशन तो दौरान चीज़ें बद से बदतर हो गईं थीं। जहां बचपन कभी प्यार मिलता था, वह प्यार बड़ा होते होते मज़ाक में तब्दील हो गया था। मैं बहुत ख़ुश नसीब हूं कि मेरे माता-पिता ने मुझे कभी हार मान्ने नहीं दिया। उनका कहना था कि तुम हमारे लिए लड़का रहो या लड़की रहो हमें कोइ फ़र्क़ नहीं पड़ता है।.मेरे ही बच्चो हो अगर तुम्हे अपनी ज़िंदगी अलग तरह से गुज़ारनी है अपनी एक अलग पहचान बनानी है तो बनाओ हम लोग तुम्हारे हर फ़ैसले में तुम्हारे साथ हैं।

2011 में किया मुम्बई की ओर रुख

2011 में किया मुम्बई की ओर रुख

नव्या सिंह ने 7 फरवरी 2011 में मुम्बई की ओर रुख किया और अपने परिजन के यहां रहने लगी थी। यहां से नव्या ने अपनी ज़िंदगी को एक अलग मोड़ दे दिया। उन्होंने खुद ही अपने आपको नव्या सिंह नाम दिया क्योंकि उनके सारे क़रीबी दोस्त उन्हें नव्या ही बुलाते हैं। नव्या ने अपने आपको पूरी तरह से एक महिला में परिवर्तित किया। इन सब के बाद उन्होंने एलजीबीटी समुदाय की ट्रांस वुमेन के लिए ब्युटी विद पर्पस पर काम करना शुरू किया। उन्होंने बताया कि वह इनकी बहुत ही इज़्ज़त करती हुं और उनके लिए जो भी मुमकिन मदद हो पाती है वह खुशी-खुशी करती हैं।

नव्या सिंह की आज तक की उपलब्धियां

नव्या सिंह की आज तक की उपलब्धियां

नव्या सिंह इंडिया की पहली ट्रांस वुमेन थी जिसने लैकमे फ़ैशन वीक 2017 में एजियो ब्रैंड डिसाइनर कनिका वोरा के लिए रैम्प वॉल्क किया। मिस ट्रांस क्वीन इंडिया 2018 की ब्रैंड अम्बैसडर रही। पहली ट्रांस वूमेन हूं जो इंडिया एबसोल्युट के कवर पेज पर फीच्रड हुइ थी। 'सावधान इंडिया' क्राइम शो में बतौर लीड एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं। इन्टरनेशनल म्युज़िक वीडियो 'शीवर' मोनिका डोगरा के लिए भी काम किया है। गाज़िया, कॉस्मोपोलिटन, ब्यूटी आर्ट और ला मोड इंटरनोशनल मैग़जीन में फीचर्ड हो चुकी हैं। 2019 में बेस्ट सुपर मॉडल का अवार्ड भी मिल चुका है। इस तरह की कई और उपलब्धियां और ख़िताबों से नवाज़ी जा चुकी हैं।

इंडस्ट्री में किस तरह कैरियर बना सकते हैं ?

इंडस्ट्री में किस तरह कैरियर बना सकते हैं ?

मैं युवाओं से यही कहना चाहती हुं की आप में अगर लगन है तो आप कोई भी काम करें कामयाबी ज़रूर मिलेगी। इस इंडस्ट्री कई अच्छे तो कई बुरे लोग भी होते हैं। छोटे-छोटे गांव से युवा माया नगरी मुम्बई का रुख करते हैं लेकिन सही दिशा निर्देश पता नहीं होने की वजह से कॉस्टिंग काउच का भी शिकार हो जाते हैं । मेरे जीवन में भी वो दौर आया लेकिन मैं उस जाल में फंसी नहीं शायद ये भी एक कारण है कि मैं ज़्यादा कामयाब नहीं बन पाई हुं। मैं आप सब से यही कहना चाहुंगी की इंडस्ट्री में काम बहुत है आप अपने हुनर के बल पर काम लें किसी भी जाल में नहीं फंसे। डीजिटल ज़माना है नेट पर सब जानाकिरियां मौजूद हैं उनके सहारे ऑडिशन देने जाएं और अपने हुनर को निखारे एक दिन कामयाबी ज़रूर मिलेगी।

ये भी पढ़ें: Holi Special: बिहार से जुड़ा है होलिका दहन की परम्परा का इतिहास, जानिए इसके पीछे की कहानी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+