नेपाल के लिए बिहार से भी गुज़रेगी हिन्दुस्तान की पहली भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन, जानिए कब शुरू होगी सेवा ?

बिहारवासियों को अब भारतीय रेलवे एक और सौगात देने जा जा रही है। ट्रेनों को किराए पर देने के लिए रेलव मंत्रालय ने नई योजना भारत गौरव की शुरूआत की है।

पटना, 5 मई 2022। बिहारवासियों को अब भारतीय रेलवे एक और सौगात देने जा जा रही है। ट्रेनों को किराए पर देने के लिए रेलव मंत्रालय ने नई योजना भारत गौरव की शुरूआत की है। इसी कड़ी में हिंदुस्तान के प्रमुख तीर्थ स्थलों का दर्शन ट्रेन से करवाने की क़वायद तेज़ की जा रही है। इस बाबत देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों का दर्शन करवाने के लिए आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म सर्विस) ने देश की पहली ट्रेन सेवा की शुरूआत की है। इस ट्रेन को भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का नाम दिया गया है। आईआरसीटीसी की तरफ़ से संचालित ट्रेन थर्ड एसी होगी।

दो देशों को आपस में जोड़ेगी यह ट्रेन

दो देशों को आपस में जोड़ेगी यह ट्रेन

देश की पहली भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन प्रमुख तीर्थ स्थलों का दर्शन कराते हुए नेपाल तक जाएगी। ग़ौरतलब है कि श्री रामायण यात्रा के नाम से इस ट्रेन क सफर की शुरूआत की जा रही है। भगवान राम से जुड़े प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन इस ट्रेन के ज़रिए हो पाएगी। भारत गौरव योजना के तहत चलाई जाने वाली यह पहली ट्रेन होगी जो दो देशों हिदुस्तान और नेपाल को आपस में जोड़ेगी। यह ट्रेन भारत से विभिन्न राज्यों से होते हुए नेपाल के जनकपुर तक जाएगी। आपको बता दें कि जनकपुर में रामजानकी मंदिर है। दोनों देशों के बीच टूरिस्ट ट्रेन चलने से लोगों में काफ़ी उत्साह देखने को मिल रहा है।

8 हज़ार किलोमीटर तक सफर तय करेगी ट्रेन

8 हज़ार किलोमीटर तक सफर तय करेगी ट्रेन

रेलवे मंत्रालय के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक यह ट्रेन कुल 8 हज़ार किलोमीटर तक सफर तय करेगी। 18 दिन की यात्रा में यह ट्रेन देश के 8 राज्यों से होकर गुज़रेगी। इन 8 राज्यों में बिहार, उत्त1र प्रदेश, मध्यल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्रा, कर्नाटक और तमिलनाडु का नाम शामिल है। आपको बता दें कि दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेरशन से यह ट्रेन 21 जून को रवाना होगी। इस ट्रेन में कुल 600 यात्रियों के सफर की सुविधा होगी। इसके साथ ही पूरी ट्रेन थर्ड एसी होगी। ट्रेन में पैंट्री कार की सुविधा भी होगी। सुरक्षा के मद्देनज़र ट्रेन में सीसीटीवी लगे होंगे और सुरक्षा गार्ड भी मौजूद रहेंगे।

भगवान राम से जुड़े तीर्थ स्थलों से होकर गुज़रेगी ट्रेन

भगवान राम से जुड़े तीर्थ स्थलों से होकर गुज़रेगी ट्रेन

हिंदुस्तान से नेपाल तक जाने वाली यह ट्रेन भगवान श्रीराम से संब्धित 12 प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगी। ताकि यात्री धार्मिक स्थतलों के दर्शन आराम से कर पाएं। इन प्रमुख स्थानों में अयोध्याय, बक्सटर, सीतामढ़ी, काशी, प्रयागराज, नासिक, चित्रकूट, हम्पील, रामेश्वमरम, कांचीपुरम, भद्रांचल और जनकपुर का नाम शामिल है। आपको बता दें कि अयोध्या में (राम जन्म भूमि मंदिर, हनुमान गढ़ी, सरयू घाट, नंदीग्राम, भरत हनुमान मंदिर और भरत कुंड), बक्सबर में (राम रेखा घाट, रामेश्वपरनाथ मंदिर), सीतामढ़ी(जानकी मंदिर और पुराना धाम), प्रयागराज में (सीता समाहित स्थसल, सीतामढ़ी, भारद्वाज आश्रम, गंगा-यमुना संगम और हनुमान मंदिर), वाराणसी में (तुलसी मानस मंदिर, संकट मोचन मंदिर, विश्वानाथ मंदिर और गंगा आरती), श्रृंगवेरपुर में (श्रिंगी ऋषि आश्रम, शांता देवी मंदिर, रामचौरा) चित्रकूट में (गुप्त गोदावरी, रामघाट, सती अनुसुइया मंदिर) नाशिक (त्रंबकेश्व्र श्वमर मंदिर, पंचवटी, सीता गुफा, कालाराम मंदिर) जनकपुर (नेपाल) में (रामजानकी मंदिर) का नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: बिहार में गरमाई शहाबुद्दीन की प्रतिमा पर सियासत, मांझी के बयान से चढ़ा सियासी पारा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+