बिहार के दिग्गज साधु यादव के यहां लाखों की चोरी, सोते रहे नेता जी

इस बात की जानकारी जब पुलिस को लगी तो वह उनके घर गई और कुत्ते को लेकर चोरों की तलाश करती रही। चोरों का सुराग पुलिस ने लगा लिया है। इस बाबत पूर्व सांसद ने थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया है।
लपेटे में सांसद
फुलवारीशरीफ के मित्र मंडल कॉलोनी में पूर्व सांसद साधु यादव का भव्य मकान है। उनके पिता का कुछ दिन पूर्व देहांत हो गया था। जिस कारण वह अपने गांव गए हुए थे। घर खाली था जिसका लाभ उठाते हुए बीती रात चोरों ने पड़ोस के मकान सहारे उनके घर की पिछली खिड़की तोड़ अंदर घुसे।
चोरों ने सबसे पहले साधु के कमरे को खंगाला और अलमारी को तोड़ उसमें रखी नकदी सहित अन्य कीमती सामान गायब कर दिया। उसके बाद अन्य कमरों को भी खंगालते हुये कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।
खबर है कि चोरों ने लगभग 15 लाख रुपया नकद और लाखों के जेवरात पर हाथ साफ किया है। पूर्व सांसद को इस बात की जानकारी लगी तो वह गुरुवार को पहुंचे और पुलिस को इस बात की जानकारी मौखिक रूप से दी। शिकायत पर ही पुलिस हरकत में आ गई और तत्काल खोजी कुत्ता बुलाकर चोरों की तलाश शुरू की है। पुलिस का कहना है का खुलासा जल्द ही होगा।












Click it and Unblock the Notifications