बिहार में ट्रक और बोलेरो की टक्कर, 4 मरे
छपरा। बिहार में सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक ट्रक और बोलेरो में हुई सीधी टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
अमनौर के थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पटना से कुछ लोग एक बोलेरो पर सवार होकर वाजिदपुर जा रहे थे। रास्ते में खोरीपाकर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से इसकी टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) भेज दिया गया। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक के साथ भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications