नालंदा: रोती रही किशोरी, फिर किशोर ने मंदिर में जबरन भर दिया मांग में सिंदूर
नालंदा। बिहार के नालंदा जिले में एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक नाबालिग लड़की की जबरन शादी कराई जा रही है। यह वीडियो कहां का हैं और इनमें दिख रहे लोग कौन हैं, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। इस वीडियो के बारे में कहा जा रहा है कि ये लहेरी थाना क्षेत्र इलाके के मथुरिया मोहल्ला का है। फिलहाल 'वन इंडिया' इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने प्रेमी जोड़ों को पकड़कर जबरन उनकी शादी मंदिर में करा दी। फिर उसकी वीडियोग्राफी भी करा ली। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किशोरी किस तरह से भीड़ के सामने गिड़गिड़ा रही। वहीं, किशोरी की मांग में जबरन सिंदूर भरता दिख रहा है। प्रेमी युगल कहां का रहने वाला है और यह नहीं बताया जा रहा है।
वीडियो में यह दिख रहा है
वीडियो में दिख रहा है कि किशोरी मांग में सिंदूर भरवाने से परहेज कर रही है, तभी किसी ने जबरन उसका हाथ पकड़ लिया। इस दौरान किशोर ने उसकी मांग भर दी। तभी आदमी ने कहा फिर से इसकी मांग भरो और फोटो खींचो। साथ इस वीडियो में दोनों को अपने-अपने माता पिता को जानकारी देने और वहां पर अविलंब बुलाने की बात स्थानीय लोगों के द्वारा कहा गया।












Click it and Unblock the Notifications