पटनाः शराब के नशे में पिता ने बेटे की छाती पर चढ़कर उतार दिया मौत के घाट, बहन ने बताई आंखों देखी
पटना। बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के मलाही पकड़ी इलाके शनिवार की सुबह को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नशे में धुत एक पिता ने अपने 9 साल के बेटे को अपने हाथों से मार डाला। मृतक की इकलौती बहन पूरी घटना की चश्मदीद गवाह है। आरोपित की बेटी ने जब शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने हत्यारोपित पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मृतक 9 वर्षीय नितेश की बहन ने पुलिस को पिता कि उसके भाई की हत्या पिता ने ही शराब के नशे में की है। मृतक की बहन के अनुसार नितेश अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था और पिछली देर रात तक घर नहीं लौटा था। घर वापस नहीं आने पर पिता नाराज थे और बहन भी इंतजार करती रही।
भाई नितेश सुबह के 4 बजे घर वापस लौटा। इसके बाद पिता ने नितेश के हाथ-पैर बांध दिया और पिटाई करने लगा। जब भाई की रोने की आवाज सुनी तो बहन दौड़कर मौके पर पहुंची। वहां उसने देखा कि नशे की हालत में पिता भाई को पीट रहा है। इससे भी मन नहीं भरा तो बाप ने बेटे की छाती पर चढ़ गया। तब तक छाती पर चढ़ा रहा जबतक की नितेश की जान नहीं चली गई।
बहन ने जाकर भाई को उठाने की कोशिश की पर भाई अचेत पड़ा रहा उसके बाद बहन मानवी चिल्लाने लगी। मुहल्ले के लोग जुट गए और नशेड़ी पिता की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। बेटे की जान लेने के बाद नशेड़ी पिता को जब पुलिस ने पकड़ कर लाई तो पता चला आरोपी कोरोना पॉजिटिव है। पॉजिटिव की जानकारी मिलते ही थाना में हड़कंप मच गया।
वैसे सभी पुलिसकर्मी जिन्होंने आरोपी को पकड़ा था उन्हें होम क्वारन्टीन में भेज दिया गया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी पिता ने तीन शादियां की हुई है। पहली पत्नी का नाम अनिता है जो खगड़िया में रहती है। तीसरी पत्नी मन्तोषी अभी मलाही पकड़ी में साथ रहती है। जबकि दूसरी पत्नी शांति की मौत पहले ही हो चुकी है। मृतक नितेश और बहन मानवी दूसरी पत्नी के ही बेटा-बेटी हैं।












Click it and Unblock the Notifications