Ranjit Kumar Singh IAS : शादी की सालगिरह पर पत्‍नी मिशा सिंह संग जमकर नाचे, Dance Video वायरल

गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी डॉ. रंजीत कुमार सिंह बिहार के पटना में डेपुटेशन पर हैं। 12 दिसम्‍बर को इन्‍होंने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह का जश्‍न मनाया।

Ranjit Kumar Singh IAS Dance video

Dr. Ranjit Kumar Singh IAS Marriage Anniversary : बिहार की राजधानी पटना में आईएएस अधिकारी डॉ. रंजीत कुमार सिंह का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। सिंह अपनी पत्‍नी मिशा सिंह, दोस्‍तों व परिजनों के साथ जमकर नाचते नजर आए हैं। वीडियो खुद आईएएस अधिकारी रंजीत सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किए हैं। (वीडियो नीचे)

डांस के दो वीडियो हो रहे वायरल

डांस के दो वीडियो हो रहे वायरल

दरअसल, आईएएस अधिकारी रंजीत सिंह की 12 दिसम्‍बर 2022 को शादी की दूसरी सालगिरह थी। इस मौके पर पटना के सबसे महंगे होटलों में से एक मौर्या होटल में आयोजन रखा गया। दुल्‍हन की तरह सजी होटल मौर्य में समारोह हुआ, जिसके डांस वीडियो दो पार्ट में अपलोड किए गए हैं।

 गुजरात कैडर से होम कैडर बिहार में आए

गुजरात कैडर से होम कैडर बिहार में आए

बता दें कि यूं तो रंजीत सिंह गुजरात कैडर में यूपीएससी बैच 2008 के आईएएस अधिकारी हूं। वर्तमान में डेपुटेशन पर निदेशक पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार के पद पर पदस्थापित हैं। सिंह गुजरात के नर्मदा जिले के जिला मजिस्ट्रेट भी रह चुके हैं। इनको गुजरात राज्य के पहले ओडीएफ जिले में योगदान के लिए 'गुजरात रत्न', 'राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार 2016' और 'महात्मा गांधी स्वच्छता पुरस्कार 2017' से सम्मानित भी किया गया।

 सीतामढी के डीएम भी रह चुके हैं रंजीत कुमार सिंह

सीतामढी के डीएम भी रह चुके हैं रंजीत कुमार सिंह

गुजरात से साल 2018 में डेपुटेशन पर बिहार आ गए और सीतामढ़ी जिले के जिलाधिकारी के रूप में तैनात हुए। यहां भी बिहार के पहले ओडीएफ जिले में योगदान के लिए 'राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार 2018' से सम्मानित हुए। इन्‍होंने 'मिशन 50' शैक्षणिक संस्थान की स्थापना की है, जो शिक्षा के माध्यम से समाज के उत्थान के लिए गरीब छात्रों को मुफ्त कोचिंग की सुविधा उपलब्‍ध करवाती है।

सार्वजनिक पार्क में वैलेंटाइन डे मनाते नजर आए

उल्‍लेखनीय है कि वैलेंटाइन डे 2021 के मौके पर आईएएस अधिकारी डॉ. रंजीत कुमार सिंह सार्वजनिक पार्ट में अपनी पत्‍नी मिशा सिंह को गुलाब का फूल देकर प्‍यार का इजहार करते नजर आए थे। मिशा सिंह राज्‍य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं। मिशा सिंह व रंजीत सिंह ने 12 दिसम्‍बर 2020 को शादी की थी। रंजीत कुमार सिंह मूलरूप से बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले हैं।

सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल

आईएएस अधिकारी रंजीत कुमार सिंह शादी की दूसरी सालगिरह के जश्‍न को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रहे हैं। अपनी फेसबुक आईडी से पत्‍नी के साथ दस से ज्‍यादा तस्‍वीरें भी शेयर की है। मोहम्मद ख़ालिद हुसैन कमेंट करते हैं कि सर अब तो रहम कीजिए। रंजीत कुमार सिंह व उनकी पत्‍नी को शुभकामनाएं भी खूब दी जा रही हैं।

ऐसी संस्कृति से बचने की सलाह दी

बॉलीवुड के गानों पर पत्‍नी व दोस्‍तों के साथ झूमते नजर आ रहे डॉ. रंजीत कुमार सिंह के वीडियो पर राजीव कुमार यादव ने कमेंट में लिखा कि 'सर आप राज्य के एक आदर्श पदाधिकारी हैं आप सर्वोच्च पद पर हैं आपके सिद्धांत पर राज्य के हजारों युवा चलता है कृपया इस तरह के संस्कृति से बचने का काम करें अच्छे संस्कार को निरंतर जारी रखें आपसे यही आशा एवं उम्मीद हैं'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+