मांझी का एक और विवादित बयान, कहा वोट के लिए नहीं की महिला की मदद
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने जब से पदभार संभाला है तब से उनके विवादित बयान देने का सिलसिला जारी है। विवादित बयानबाजी में महारत हासिल कर चुके मांझी ने एक और विवादित बयान दे दिया है।

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर मांझी ने खुलासा करते हुए कहा कि जब वो मंत्री थे तो उनके पास एक जाति विशेष की महिला उनसे मदद मांगने आई थी, लेकिन उन्होंने उसकी मदद सिर्फ इसलिए नहीं की क्योंकि उस क्षेत्र विशेष में उस जाति के सिर्फ 50 हजार वोट थे।
मांझी की हिम्मत की दाद लेनी होगी कि खुले मंच से उन्होंने ये बात स्वीकार की उन्होंने वोट के लिए उस महिला की मदद नहीं की। उन्होंने कहा कि फतेहपुर का विधायक होने के दौरान उन्होंने एक महादलित परिवार की मदद नहीं की, क्योंकि उस क्षेत्र में उस जाति के वोट कम थे। गौरतलब है कि मांझी ने एक नहीं बल्कि कई बार इसी तरह के विवादित बयान दिए है। वो बयानबाजी में इतने आगे निकल चुके है कि वो अपनी पार्टी के लोगों को भी नहीं छोड़ते।












Click it and Unblock the Notifications