बिहार की सड़कों पर अश्लील फिल्मों के पोस्टर लगाने पर प्रतिबंध!

पटना। यह पत्र है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिये, जिसका विषय है- "शहर में अश्लील फिल्मों के पोस्टर लगाने पर प्रतिबंध लगाने की अपील।" शराब पर प्रतिबंध लगाने वाले नीतीश कुमार अगर इस अपील पर गौर फरमाते हैं तो निश्च‍ित रूप से बिहार में अश्लील पोस्टर लगाने पर प्रतिबंध जल्द लग जायेगा।

Adult Movies poster

माननीय नीतीश कुमार जी
मुख्यमंत्री
बिहार सरकार

आपसे निवेदन है कि राज्य के लगभग सभी शहरों की दीवारों पर चस्पा किये जाने वाले अश्लील फ़िल्मों के पोस्टरों पर तुरंत रोक लगायी जाये। दीवारों पर लगे अश्लील पोस्टरों को आते जाते सभी देखते हैं, लड़कियां, महिलाएं व स्कूली बच्चे। सच पूछिए तो यह समाज को शर्मशार करने वाले पोस्टर हैं।

आप और आपके मंत्री, विधायक व सभी अधिकारियों के काफिले हर रोज इन्हीं रास्तो ने होकर गुजरते हैं। क्या इन अश्लील पोस्टर को देखकर इसे हटवाने का मन नहीं करता? अगर नहीं तो क्या इसे हम आपकी मौन स्वीकृति समझें?

क्या असर पड़ता है इन पोस्टरों का

इन पोस्टरों को देखकर युवा पीढ़ी पर कोई सकरात्मक असर तो नहीं पड़ता है। बल्क‍ि युवा व किशोर वर्ग के बच्चे उत्तेजित होते हैं, गलत काम करने के लिये। अगर इससे सरकार को कोई बड़ा राजस्व आता है तो, क्या इन्हीं पैसो से समाज का विकास होता है?

स्थ‍िति तब ज्यादा शर्मनाक हो जाती है जब स्कूलों ये यटी दीवारों यह पोस्टर चस्पा होते हैं और आते-जाते छात्र रुक-रुक कर पोस्टर देखते हैं।

माननीय मुख्यमंत्री जी आपसे निवेदन है कि कृपया इन पोस्टरों पर प्रतिबंध लगायें। बिहार के सभी शहरों को 'नो अश्लील फ़िल्मी पोस्टर जोन' घोषित करने की कृपा करें।

भवदीय
मुकुंद कुमार सिंह
पटना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+