बिहार चुनाव न हुआ लड़की की शादी हुई, अब दामाद जी हुए नाराज
पटना (मुकुंद सिंह)। घर में शादी हो और दामाद जी अपने नखरे नहीं दिखायें ऐसा बहुत कम होता है। जी हां बिहार चुनाव भी अब घर में शादी जैसा हो गया है, क्योंकि यहां भी एक दामाद जी नाराज हो गये हैं। दामाद हैं राम विलास पासवान के, जिनका नाम है अनिल कुमार साधु।
पढ़ें- पहलवान ददन यादव ने थामा जदयू का दामन
लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के दामाद अनिल कुमार साधु ने पार्टी के खिलाफ बगावत कर दी है। साधु ने कहा है कि मैंने पासवान को एक दिन की मोहलत दी है। रविवार तक पार्टी नेतृत्व हमसे बात नहीं करता है तो मैं पार्टी से इस्तीफा दे दूंगा।
साधु पार्टी में संसदीय बोर्ड के सदस्य और दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष हैं। टिकट नहीं मिलने से वे नाराज हैं। साधु ने 2010 में लोजपा के टिकट पर मसौढ़ी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और 52 हजार वोट लाए थे। इस बार वे कुटंबा से टिकट चाहते हैं, लेकिन यह सीट जीतन राम मांझी की पार्टी हम के खाते में चली गई।
चुनाव स्पेशल
साधु को पार्टी ने संसदीय बोर्ड की बैठक में भी नहीं बुलाया था। साधु ने कहा कि पार्टी उन्हें और दलित सेना के पदाधिकारियों को सम्मान नहीं देती है तो वे लोजपा के सभी प्रत्याशियों के खिलाफ उम्मीदवार उतारेंगे। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी आशा पासवान भी बिहार भर में भ्रमण करेगी और लोजपा प्रत्याशियों के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी।













Click it and Unblock the Notifications