सिर से जुड़ी फेमस बहनें डालेंगी वोट, एक काउंट होगा या दो, चुनाव आयोग ने दिया यह फैसला

Patna news, पटना। इंसान वक्त की कठपुतली है जो समय-समय पर कामकाजी जिंदगी के अनुसार काम करता है।वक्त और हर हालातों पर हम सभी को जीना है, इसी को ठानकर बिहार के पाटलिपुत्र में सिर से जुड़ीं दो बहनें खुशी से जिंदगी जी रही हैं। देश में लोकसभा चुनाव का माहौल है। 19 मई को पाटलिपुत्र में मतदान है। यहां सिर से जुड़ीं दो बहनें सबा और फराह भी वोट डालेंगी। ऐसे में सवाल है कि सबा और फराह क्या एक ही वोट डाल पाएंगी या अलग-अलग?

सिर से जुड़ीं हैं सबा और फराह

सिर से जुड़ीं हैं सबा और फराह

दरअसल चुनाव आयोग ने कहा है कि भले ही सबा और फराह के सिर जुड़ें हों लेकिन दोनों के शरीर अलग हैं, इसलिए दो अलग-अलग वोट डालेंगी। बता दें कि विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग ने इस मांग को नहीं माना था। वहीं सबा व फराह कहती हैं कि चुनाव आयोग की नजर से हम दो हैं, लेकिन मानसिक रूप से एक। इसलिए बीते विधानसभा चुनाव में उन्हें मिलकर केवल एक वोट देने के लिए कहा था और अब जिला निर्वाचन पादाधिकारी व पटना डीएम कुमार रवि ने कहा कि इस बाक सबा और फराह का वोट अलग-अलग डाला जाएगा।

19 मई को डालेंगी वोट

19 मई को डालेंगी वोट

दीघा विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली सबा व फराह को लेकर चुनाव आयोग ने 13 मई को 'चुनाव की कहानियां' ट्वीट किया है। वीडियो ट्वीट कर दिखाया गया कि सिर से जुड़ी लड़कियों को हम एक मतदाता मानें या दो। अगर दो मानते हैं तो दोनों मतदान करने साथ में जाएंगी और अगर एक मानते हैं तो दूसरे की पहचान जाती है। फिर चुनाव आयोग ने दोनों के नाम एक ही वोटर कार्ड में लिखने की बात कही जिसके बाद सबा और फराह शकील दो वोट डाल सकेंगी।

सलमान खान ने की थी मदद

सलमान खान ने की थी मदद

फराह ने बताया कि वोट डालने की इच्छा तो नहीं होती, क्योंकि कोई भी सरकार उनके लिए या उनके गांव के लिये कुछ नहीं करती। पर, एक-एक वोट कीमती है, इसलिए वोट डालेंगी। आपको बता दें कि 20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को दोषी ठहराये जाने पर सबा-फराह उनके लिए दुआ की मांग कर रही थीं। तब सलमान खान ने इनकी मदद करने की बात कही थी और दोनों को मुम्बई भी बुलाया और दोनों को अपनी छोटी बहन बना लिया। साथ ही सलमान खान ने पैसे से भी मदद की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+