वैशाली में छात्रा की हत्या मामले में चिराग पासवान ने CM नीतीश पर साधा निशाना, बोले- मामले की हो CBI जांच

पटना, 19 सितंबर: बिहार के वैशाली जिले में नाबालिग से रेप के बाद हत्या मामले में सियासत शुरू हो गई है। सत्ताधारी बीजेपी-जेडीयू के अलावा आरजेडी समेत तमाम दलों नेता मृतक छात्रा के परिजनों से मिलने पहुंचे। एलजेपी नेता और जमुई सांसद चिराग पासवान ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की है। चिराग ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की भी मांग कर दी।चिराग पासवान ने कहा, ''बिहार राज्य अगर सुर्खियां बनाता है तो सिर्फ आपराधिक घटनाओं को लेकर। मैं खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह करूंगा कि अगर उनसे संभव नहीं हो पाता है ऐसी घटनाओं की जांच करके दोषियों को सजा देना तो इसे सीबीआई को सौंप देना चाहिए।''

chirag paswan demands CBI probe in vaishali misdeed and murder case

छात्रा की बेरहमी से हत्या

घटना वैशाली के महनार थाना इलाके के करनौती की है। 15 सितंबर को छात्रा अपने कोचिंग संस्थान गई थी, जहां से वह लापता हो गई। इसके बाद अगले दिन 16 सितंबर को महनार थाना क्षेत्र के करनौती गांव के पास पानी से भरी खाई से बच्ची का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। इस वारदात के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। वैशाली से लेकर समस्तीपुर तक लोगों ने इस घटना के विरोध में प्रदर्शन किया और कैंडल मार्च भी निकाला। मृतक छात्रा के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है। वैशाली के एसपी मनीष ने शनिवार को बताया था कि संदिग्ध लोगों से पूछताछ चल रही है। अभी मामले में जांच जारी है और अपराधी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

छात्रा के गले में चोट के निशान

एसपी ने कहा कि मामले की जांच के लिए महनार अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। एसपी ने बताया कि मामले में पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया है। युवती के गले में चोट के निशान मिले हैं, जिससे लगता है कि रस्सी से उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+