बिहार: वन विभाग की टीम पर तस्करों का हमला, दो जवान हुए शहीद
बिहार। बिहार के पश्चिमी चंपारण से बड़ी खबर आ रही है। यहां वन विभाग की टीम पर तस्करों ने हमला बोल दिया। इस हमले में दो जवानों के शहीद होने की खबर है। हमले की सूचना मिलते ही पुलिस मौका-ए-वारदात के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, घटना बगहा के गोबरहिया के दोन इलाके की है। यहां वन विभाग की टीम लकड़ी तस्करों की सूचना पर लकड़ी जब्ती के लिए गई थी तभी लकड़ी तस्करों ने वन विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। हमले में दो जवानों की मौत हो गई। उनके नाम अर्जुन यादव और हीरालाल कुशवाहा हैं। दोनों होमगार्ड के जवान बताए जाते हैं। जिस इलाके में ये घटना हुई है वो काफी सुदूरवर्ती इलाका माना जाता है जहां लकड़ी तस्कर काफी एक्टिव हैं।
वन विभाग की टीम पर हमले की सूचन मिलते ही मौके पर गोबरहिया थाने की पुलिस की टीम पहुंच गई है। पुलिस ने दोनों जवानों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही तस्करों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications