अपने ही गढ़ में फिसड्डी साबित हुए नीतीश, मोदी सब पर भारी

बीजेपी को राज्य में मोदी लहर का भरोसा है तो वहीं नीतीश कुमार के सामने गढ़ बचाने की चुनौती है। सर्वे में जब बिहार की जनता से ये पूछा गया कि वो जेडीयू सरकार से कितनी संतुष्ट है तो 32% लोग नीतीश सरकार के कामकाज से संतुष्ट दिखे जबकि 4% लोग केंद्र सरकार से संतुष्ट नजर आए।
पढ़ें- कौन हैं मोदी के 7 दुश्मन
सर्वे को मुताबिक बिहार में सबसे ज्यादा 43% वोट भाजपा-लोजपा के खाते में जाने के आसारा है जबकि कांग्रेस-राजद और एनसीपी के खाते में 28% वोट आएगे। वहीं महज 16% वोट नीतीश के खाते में आते दिख रहे हैं। वहीं यहां आम आदमी पार्टी को सिर्फ 2% वोट मिलने की संभावना है।
बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटें हैं। सर्वे के मुताबिक अगर अभी चुनाव हुए तो भाजपा-लोपा गठबंधन को 21 से 29 सीटें, जबकि कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन तो 7 से 13 जबकि नीतीश को सिर्प 2 से 5 सीटें मिलती दिख रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications