बिहार इंटरमीडिएट टॉपर्स घोटाले के आरोपी की संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत

बिहार इंटरमीडिएट टॉपर्स घोटाले के आरोपी दिवाकर प्रसाद की बहादुरपुर के पंचवटी नगर स्थित आवास के तीसरे फ्लोर से नीचे गिर कर मौत हो गई है।

पटना। बिहार इंटरमीडिएट टॉपर्स घोटाले के आरोपी दिवाकर प्रसाद की बहादुरपुर के पंचवटी नगर स्थित आवास के तीसरे फ्लोर से नीचे गिर कर मौत हो गई है। यह घटना बुधवार की रात 10.30 बजे हुई। दिवाकर प्रसाद को राजेश्वर नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डॉक्‍टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

diwakar prasad

घटना के बाद दिवाकर प्रसाद के परिजनों ने हंगामा किया। दिवाकर प्रसाद के बेटे विक्रम कोतवाली पुलिस के सब इंस्‍पेक्‍टर देवकांत वर्मा और छह अन्य अज्ञात पुलिसकर्मियों पर मारपीट कर तीसरे फ्लोर से उनके पिता को नीचे फेंकने का आरोप लगाया।

दिवाकर प्रसाद के बेटे विक्रम के बयान के आधार पर सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ बहादुरपुर थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में अभी छानबीन की जा रही है। पुलिस ने उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को अपने कब्जे में ले लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

दिवाकर प्रसाद के परिजनों ने यह आरोप लगाया कि पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा अपने कब्जे में ले इसलिए लिया है ताकि सुबूतों को मिटाया सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+