नोट के बदले वोट की प्रबल आशंका, जमकर सर्कुलेट हो रहा काला धन

पटना (मुकुंद सिंह)। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान नोट के बदले वोट की आशंका प्रबल हो रही है। ऐसा इसलिये क्योंकि राज्य के लगभग हर कोने में काला धन सर्कुलेट हो रहा है। चुनाव आयोग और खुफिया विभाग ऐसे लोगों पर नजर बनाये रखे है। इसी के चलते गुरुवार को करीब साढ़े छह करोड़ रुपए वाहन चेकिंग के दौरान मिले।

मधेपुरा में चेकिंग के दौरान पकडे़ गए विदेशी रुपये की सबसे बड़ी बरामदगी कही जा सकती है। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर इन दिनों चुनाव प्रचार जोरों पर है और उसे लेकर पुरे सूबे में वाहनों की चेकिंग भी जबरदस्त है। इस बीच आज मधेपुरा जिले में विदेशी मुद्रा की एक खेप की बड़ी बरामदगी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मधेपुरा से 10 लाख डॉलर की रकम बरामद की गई है, जिसकी भारतीय मूल्य 6,55,40,000.00 रुपये के बराबर है।

इस मामले में दो लोग हिरासत में लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि ये अभी तक की सबसे बड़ी बरामदगी है। हालांकि ये अभी स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है कि क्‍या इन रकम का इस्‍तेमाल चुनाव में किया जाना था। साथ ही बरामद रकम के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बरामद डॉलर के बारे में भी अभी पुष्टि की जानी है कि कहीं ये फेक करेंसी तो नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+