साइकिल योजना से वंचित छात्रों ने किया प्रदर्शन तो बिहार पुलिस ने बरसाईं लाठी, SDO ने भी मारे डंडे

पटना। बिहार में एक सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए महत्वकांक्षी योजना पोशाक और साइकिल योजना का लाभ मांगना महंगा पड़ गया। दोनों योजनाओं से वंचित स्कूली छात्रों ने जब प्रदर्शन किया तो पुलिस ने लाठी-डंडे बरसाए। छात्रों को खदेड़-खदेड़ कर पीटा गया। घटना सुपौल जिले के सदर थाना के लोहियानगर चौक की है, जहां सुपौल शहर के सबसे बड़े विलियम्स हाई स्कूल के 8वीं से 10वीं के छात्र पोशाक और साईकल योजना की राशि न मिलने से नाराज हो गए।

Bihar police beaten-up students in supaul district

वे लोहियानगर चौक को जाम कर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। वे स्कूली छात्र स्कूल प्रबंधन पर दोनों योजना की राशियों के गबन का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द उन्हें राशि देने की मांग कर रहे थे। तकरीबन दो घंटे तक चले जाम की सूचना मिलने के बाद सुपौल सदर एसडीओ कयूम अंसारी वहां पहुंचे। एसडीओ के पहुंचने के बाद भी छात्र अपनी मांग रख रहे थे। एसडीओ ने मौजूद पुलिसकर्मियों को छात्रों पर लाठी चार्ज का आदेश दिया। जिसके बाद मौजूद पुलिसकर्मियों ने छात्रों के ऊपर हाथ साफ करना शुरू कर दिया।

Bihar police beaten-up students in supaul district

इस दौरान सदर एसडीओ कयूम अंसारी ने भी मौजूद पुलिसकर्मियों से डंडा छीनकर छात्रों की पिटाई की। अचानक हुए लाठी चार्ज से मौके पर अफरातफरी मच गई। लाठीचार्ज की इस घटना में दस से ज्यादा छात्रों को गंभीर चोट आईं। जिन्हें सुपौल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+