बिहारः पति ने की खाने की शिकायत तो पत्नी ने कहा- खुद बना लो फिर कोरोना संक्रमित बताकर घर से निकाला

पटना। कोरोना जैसी गंभीर महामारी को रोकने के लिए लॉकडाउन लागू है। हालांकि इस दौरान कुछ लोग अपनों के साथ अच्छे वक्त बिता रहे हैं तो कुछ के घरों में पारिवारिक विवाद भी सामने आ रहा है। ताजा मामला बिहार के पटना शहर के राजा बाजार का है, जहां पति ने पत्नी को बच्चों के साथ घर से भगा दिया। दरअसल, किराए के मकान में रहने वाले प्रकाश शर्मा नाम के व्यक्ति ने पत्नी को बच्चे के साथ घर से बाहर निकाल दिया। लोगों से कहा कि उसकी पत्नी कोरोना पीड़ित है।

पत्नी को कोरोना से संक्रमित बताकर घर से निकाला

पत्नी को कोरोना से संक्रमित बताकर घर से निकाला

वहीं जब स्थानीय शास्त्री नगर थाने की पुलिस को घटना की सूचना मिली तो वहां पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। पुलिस के अनुसार पीड़ित पत्नी छठी देवी ने बताया कि वह अपने पति बच्चे और सास-ससुर के साथ मछली गली के चाणक्यपुरी में किराये मकान में रहती है। उसका मायका अरवल के जिनपुरा गांव में है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने कोरोना पीड़ित बताकर कर उसे और बच्चे को घर से निकाल दिया।

पुलिस के पास पहुंची सूचना

पुलिस के पास पहुंची सूचना

महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि उसका पति यह भी कहता था कि उसके हाथ का बना खाना अच्छा नहीं लगता है, इसपर एक बार मैंने भी कह दिया कि आप खुद ही खाना बना लीजिए। इसपर वह भड़क गए और घर से निकाल दिया। इस पूरे मामले पर शास्त्री नगर के थाना प्रभारी विमलेंदु कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पहले पुलिस को यह सूचना मिली थी कि किसी मकान मालिक ने अपने किराएदार को घर से बाहर निकाल दिया।

खाने को लेकर पति को थी शिकायत

खाने को लेकर पति को थी शिकायत

इस सूचना पर जब हमारी टीम जांच के लिए पहुंची तब मामला ठीक उल्टा निकला। थाना प्रभारी दिन विमलेंदु कुमार ने बताया कि महिला के कोरोना संक्रमित होने का झूठा इल्जाम लगाकर उसके पति ने घर से बाहर निकाल दिया था। लिहाजा मौके की नजाकत और पारिवारिक झगड़े को देखते हुए पुलिस ने पीड़ित महिला को वापस उसके घर पहुंचा दिया है। इसके साथ ही महिला के पति को भी हिदायत दे दी गयी है कि दोबारा इस तरह की घटना हुई तो उन पर केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+