पटनाः शॉपिंग करने गई छात्रा को बंदूक की नोक पर अगवा कर किया गैंगरेप

पटना। बिहार की राजधानी पटना में अपराधी बेखौफ दिख रहे हैं। लूट और हत्या के साथ-साथ रेप के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला पटना के एसकेपुरी थाना क्षेत्र का है, जहां शॉपिंग कर घर लौट रही बीबीए की छात्रा का गैंगरेप किया। आरोपियों ने पहले छात्रा को अगवा कर सुनसान इलाके में ले गए फिर वहां उसके साथ रेप किया।

अगवा कर किया गैंगरेप

अगवा कर किया गैंगरेप

बीते सोमवार की शाम को छात्रा एक मॉल के पास शॉपिंग करने के लिए पहुंची हुई थी। इसी दौरान विनायक सिंह नाम का युवक और उसके साथियों ने छात्रा के ऊपर पिस्टल लगा कर उसे अगवा कर लिया। बीबीए की छात्रा को सभी आरोपी पहले उसे पाटलिपुत्रा इंडस्ट्रियल एरिया में ले जाया गया और वारदात को अंजाम दिया गया। छात्रा ने गैंगरेप का आरोप विनायक सिंह और उसके साथियों पर लगा है।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

वारदात की तस्वीरों को आरोपियों ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। पीड़िता ने बताया कि विनायक सिंह ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। इस घटना को लेकर पुलिस में खलबली मच गई है। महिला थाना में घटना को लेकर पीड़िता के बयान पर चार नामजदों के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

आरोपियों की खोजबीन में जुटी पुलिस

आरोपियों की खोजबीन में जुटी पुलिस

चारों आरोपी की पहचान विनायक सिंह, संदीप मुखिया, विकास और कुश के रूप में हुई है। इन सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस खोजबीन में जुटी हुई है। घटना के बाद से पीड़िता बदहवास है। वो काफी डरी हुई है क्योंकि आरोपी विनायक सिंह अपराधिक प्रवृत्ति का है और उसने जान से मारने की धमकी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+