बिहारः एक ही रात में नेपाली लड़की के साथ दो बार गैंगरेप, 4 आरोपित हुए गिरफ्तार

पटना। बिहार की राजधानी पटना में दाई का काम करने वाली 14 साल की नाबालिग लड़की से छह लोगों ने एक ही रात में दो अलग-अलग इलाकों में गैंगरेप किया। बीते रविवार की रात को हुई इस घटना की एफआईआर राजीव नगर थाने में दर्ज कराई गई है। दरिंदों ने राजीवनगर एनटीपीसी मोड़ के पास एक खाली मकान तथा रुपसपुर स्थित मनोकामना मंदिर के पास एक घर में इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

चार लड़कों ने मिलकर किया गैंगरेप

चार लड़कों ने मिलकर किया गैंगरेप

पुलिस ने गैंगरेप में शामिल चार आरोपितों अंशु (बहेरिया गोपालपुर), मंटू (नालंदा कॉलोनी, राजीवनगर), रौशन (नालंदा कॉलोनी, राजीवनगर) व विकास (एनटीपीसी कॉलोनी) को गिरफ्तार कर लिया है। फरार दो आरोपितों की तलाश में छापेमारी जारी है। अंशु और रौशन रिश्ते में भाई हैं। राजीवनगर थानेदार निशांत सिंह के मुताबिक, पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

खाली मकान में ले जाकर किया गैंगरेप

खाली मकान में ले जाकर किया गैंगरेप

राजीवनगर में रेप करने के बाद विकास के इशारे पर सभी नाबालिग को ब्लैकमेल कर रुपसपुर ले गए। दो बाइक पर सवार होकर सभी रुपसपुर गए, जहां फिर से उन लोगों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद पीड़िता को राजीवनगर लाकर छोड़ दिया। तभी पीड़िता की नजर राजीवननगर थाने की पुलिस की पेट्रोलिंग कर रही गाड़ी पर पड़ी। उसने हाथ देकर पुलिस को रुकवाया और पूरे मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

इसी बीच विकास उसी रास्ते से जाते दिखा। पीड़िता की पहचान के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद विकास व अन्य की निशानदेही पर बाकी के आरोपित पकड़े गए। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया। कई अन्य चीजें जब्त की गयी हैं, जिन्हें जांच के लिये एफएसएल भेजा जाएगा।

लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया

लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया

आरोपित रौशन पिछले तीन-चार दिनों से नाबालिग का पीछा कर रहा था। दाई का काम करने के बाद जब वह घर से निकलती थी तो रौशन उसका पीछा करते हुए उसके घर तक चला जाता था। इसी बीच उसने नाबालिग से बातचीत शुरू कर दी और उसे बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+